खेल जगत

IPL 2021: कप्तान संजू सैमसन ने खेली 82 रनों की पारी

IPL 2021: राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 57 गेंदों पर 82 रनों की पारी खेली. अब हैदराबाद को जीत के लिए 165 रन बनाने होंगे. हैदराबाद ने इस मैच के लिए टीम में कई बदलाव किए हैं और देखना दिलचस्प होगा कि टीम के बल्लेबाज कैसा प्रदर्शन करेंगे.

संजू सैमसन ने एक बार फिर बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 57 गेंदों पर 82 रनों की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 3 छक्के लगाए. भले ही राजस्थान के एक छोर से विकेट गिरते रहे, लेकिन सैमसन टिके रहे और टीम को 164 रनों के स्कोर तक पहुंचाया. पिछले मैच में भी सैमसन ने अर्धशतक लगाया था, हालांकि वे टीम को जीत नहीं दिला पाए थे.

ऐसा रहा पहली पा

कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. राजस्थान की शुरुआत खराब रही और एविन लुईस 6 रनों के निजी स्कोर पर भुवनेश्वर कुमार का शिकार हो गए. इसके बाद कप्तान संजू सैमसन ने यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर पारी को संभाला. यशस्वी जायसवाल 36 रन बनाकर आउट हो गए. 

इसके बाद लियाम लिविंगस्टोन 4 रन ही बना सके. हालांकि सैमसन एक छोर पर टिके रहे और लगातार टीम के स्कोर को आगे बढ़ाते रहे. महिपाल लोमरोर ने नाबाद 29 रनों की पारी खेली. रियान पराग शून्य पर आउट हो गए और राहुल तेवतिया 0 पर नाबाद रहे. हैदराबाद की गेंदबाजी की बात करें तो सिद्धार्थ कौल ने सबसे ज्यादा 2 विकेट हासिल किए. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × five =