Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

आग से कार व स्कूटर जला-मशक्कत कर पाया आग पर काबू

1 1 5 |मुजफ्फरनगर। सड़क के किनारे नाले में अचानक लगी आग के कारण एक लग्जरी कार सहित कई दो पहियां वाहन धूं धूं कर जलने लगे। आग लगते ही वहां काम कर रहे कार मिस्त्रियों सहित राहगीरों में खलबली मच गई और लोग इधर उधर भागने लगे जिस पर उन्होंने पुलिस के साथ ही दमकल विभाग को घटना की सूचना कर आग बुझाने का प्रयास किया ।

मगर किसी भी तरह के प्रयास से नाले में लगी आग नही बुझ सकी और देखते ही देखते वहां खड़ी एक लग्जरी कार (स्कोडा मोडीफाई कार) सहित वहां खड़े कई दो पहियां वाहन आग की चपेट में आकर राख होते चले गए। उधर आग लगने की सूचना पर दमकल विभाग सहित थाना सिविल लाईन पुलिस दलबल के साथ मोके पर पहुंची जहां दमकल कर्मियों द्वारा काफी प्रयास और नाले में लगी आग पर बालू डालकर आग को बुझाया गया। उधर सूचना मिलते ही सीओ सिटी दीक्षा शर्मा (आई पी एस) भी मोके पर पहुंची और अधिनिस्थों से जानकारी ली ।

सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सवेरे सरकुलर रोड पर सुजडू चूंगी के निकट डेन्टिंग पेन्टिंग की दुकान के सामने नाले में अचानक आग लग गयी। नाले से आग की ऊंची ऊची लपटे उठने लगी जिससे अफरा तफरी मच गयी। आग ने वहां खडी एक कार व दुपहिया वाहन को चपेट मेें ले लिया।

जिससे दोनों वाहन जलकर नष्ट हो गये। वहां अफरा तफरी और हड़कम्प के हालात बन गये। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सकता। सीओ सिटी दीक्षा शर्मा भी मौके पर पहुंचीफ पलिस ने बताया कि नाले में कहीं से तेल रिसकर आ गया था जिससे आग लगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21192 posts and counting. See all posts by News-Desk