Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

रोडी से भरे कैंटर की चपेट मे आकर स्कूटी सवार की दर्दनाक मौत

तितावी। रोडी से भरे कैंटर की चपेट मे आकर स्कूटी सवार व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई तथा उसकी पत्नि इस हादसे मे घायल हो गई। जिसे पुलिस ने उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवा दिया।

तितावी थाना क्षेत्र के शामली-मुजफ्फरनगर मार्ग पर बघरा स्टैण्ड के समीप ग्रामीणो मे उस समय हडकम्प मच गया कि जब शामली की और से तेजी व लापरवाही के साथ आ रहे रोडी से लदे कैंटर की चपेट मे आ जाने से मुजफ्फरनगर जा रहे मोपेड सवार दम्पत्ति बुरी तरह घायल हो गए।

बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक अपने ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। सडक हादसे से आसपास के ग्रामीणो मे हडकम्प मच गया।

देखते ही देखते दर्जनो ग्रामीण मदद के लिए घटना स्थल की और दौड पडे। जहां पहुंच कर ग्रामीणो ने देखा की ट्रक के पहिये के नीचे कुचल जाने के कारण उक्त व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो चुकी है।

तथा उसकी पत्नि घायल अवस्था मे पडी कराह रही है। कस्बा बघरा मे सडक हादसे मे ग्रामीण की मौत की खबर मिलते ही थाना प्रभारी राजेन्द्र वशिष्ठ मय फोर्स के मौके पर पहुंचे।

पुलिस द्वारा ली गई जानकारी मे घायल महिला ने अपना नाम फिरदौस पत्नि ईनाम बताया। महिला ने बताया कि वह थाना क्षेत्र के समीपवर्ती गांव अमीरनगर की निवासी है तथा अपने पति के साथ मोपेड द्वारा मुजफ्फरनगर रिश्तेदारी मे जा रही थी।

पुलिस ने घायल महिला के परिजनो को इसकी सूचना देने के साथ तुरंत ही एम्बूलैन्स की मदद से घायल फिरदौस को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवा दिया।

बताया जाता है कि इस मामले से गुस्साये ग्रामीणो ने भागदौड कर आरोपी ट्रक चालक को ट्रक सहित पुलिस हिरासत मे सौप दिया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × one =