Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Shamli News: विद्युत विभाग द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान ग्रामीणों पर दर्ज कराए गए मुकदमों के खिलाफ कंडेला में महापंचायत

Shamli News: विद्युत विभाग द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान ग्रामीणों पर दर्ज कराए गए मुकदमों के खिलाफ कंडेला में एक महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में सभी दलों के नेता पहुंचे। विपक्षी दलों के नेताओं ने सरकार की नाकामियों को उजागर किया। विद्युत विभाग  के अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही कराने तथा ग्रामीणों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की गई। तो वही सत्ताधारी भाजपा पार्टी के नेताओं ने विपक्षी दलों के नेताओं के बयानों का जवाब देते हुए विद्युत कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही कराने के दावे किए।

एक सप्ताह पहले गांव शेखुपुरा में विद्युत विभाग की टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया था। विद्युत विभाग के एसडीओ जीडी प्रजापति  व जेई देवेंद्र सिंह ने ग्रामीण पंकज, सूरज, नरेश व सेठा के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया था। इसके अलावा अन्य गांवों में भी विद्युत कर्मचारियों पर उत्पीड़न करने तथा अवैध उगाही के आरोप लगाए गए थे‌। पूरे प्रकरण को लेकर ग्रामीण लगातार विद्युत विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही कराने तथा मुकदमा दर्ज कराने की मांग कर रहें थे।

पिछले दिनों ग्रामीणों ने गांव कंडेला में एक महापंचायत करने का निर्णय लिया था। बताया गया है कि महापंचायत गांव भूरा, कंडेला, शेखुपुरा, हिंगोखेड़ी व जगनपुर के ग्रामीणों ने बुलाई थी कंडेला के चौधरी मान सिंह इंटर कॉलेज में 84 गुर्जर कलस्यान खाप के चौधरी रामपाल सिंह की अध्यक्षता में सर्व समाज के लोगों की महापंचायत आयोजित हुई महापंचायत में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह भाजपा नेत्री मृगांका सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल चौहान, समाजवादी पार्टी के विधायक चौधरी नाहिद हसन की बहन इकरा हसन, ब्लाॅक प्रमुख हर्षल चौधरी, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख वाजिद हसन, भाकियू नेता मेनपाल सिंह चौहान सहित भारी संख्या में आसपास के गांवों के प्रधान व ग्रामीण मौजूद रहें।

महापंचायत के बीच पहुंचे सपा विधायक नाहिद हसन की बहन इकरा हसन के मंच पर पहुंचते सत्ताधारी नेताओं में खलबली मच गई। एमएलसी वीरेंद्र सिंह सहित अन्य भाजपा नेता मंच छोड़कर जाने लगे इसके बाद आयोजकों ने कहा कि यह पंचायत सर्व समाज की है ना की किसी दल की काफी मशक्कत के बाद बीजेपी नेता मंच पर बैठे। इस दौरान विपक्षी दलों के नेताओं ने जहां सरकार की नाकामियों को गिनाते हुए महापंचायत को संबोधित किया।

भाजपा पार्टी के नेताओं ने कहा कि उनके द्वारा रात में ही दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही करा दी हैं। एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि विद्युत विभाग व ग्रामीणों के बीच समझौते की बात चल रही थी, लेकिन विद्युत विभाग के कर्मचारी पहले ग्रामीणों से गलती की माफी मांगने की बात कर रहें थे। उनके द्वारा पूरे मामले को सीएम योगी आदित्यनाथ एवं विद्युत मंत्री को अवगत करा दिया था। उन्होंने कहा कि गांवों में जो लोकल के लाइनमैन हैं। वो ही चोरी कराते हैं और वही पकड़वाते हैं। बिजली चोरी जो करता हैं। उसके खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए। हमें भी अपने अंदर सुधार करना होगा। विद्युत विभाग व अन्य विभागों में धीरे-धीरे सुधार कराया जाएगा।

सपा विधायक नाहिद हसन की बहन इकरा हसन ने कहा कि विद्युत विभाग द्वारा रात के समय गलत तरीके से चेकिंग अभियान चलाया गया था। उसी को लेकर पिछले कई दिनों से महापंचायत करने की चर्चा चल रहीं थी। महापंचायत सर्व समाज की हैं। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × one =