उत्तर प्रदेश

मेरठ पहुंचे शिवपाल सिंह यादव, भाजपा पर बोला जमकर हमला

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव बुधवार को मेरठ आये। इस दौरान शिवपाल यादव रुड़की रोड स्थित पूर्व जिलाध्यक्ष शशि पिंटू राणा के आवास पर पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

वहीं इस दौरान कार्यकर्ताओं के बीच खूब धक्का-मुक्की भी हुई। इसके बाद शिवपाल यादव अंदर कमरे में चले गए। शिवपाल के कमरे में जाने के बाद कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए।

वहीं शिवपाल यादव ने प्रेस कॉफ्रेंस में कहा सपा और समान विचारधारा वाले दलों के साथ मिलकर चुनाव लडे़ंगे। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने बीजेपी को सबसे भ्रष्ट बताया।

कहा जिन वादों को लेकर सरकार बनी थी। उनमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया। कृषि कानूनों ने किसानों की कमर तोड़ दी है। किसानों की आय दोगुनी करने और विदेशों से काला धन लाने का वादा एक जुमला साबित हुआ है।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 4 =