उत्तर प्रदेश

Sitapur News: भतीजी के प्रेम विवाह से नाराज चल रहा था चाचा, कर दी हत्या

Sitapur News:  चाचा ने अपनी ही भतीजी की गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी।बताया जा रहा है कि प्रेम विवाह से चाचा नाराज चल रहा था जिसके बाद उसने अपने भतीजी की हत्या कर दी और खुद ही सूचना देने थाने पहुंच गया।

घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पिसावां थाना क्षेत्र के बाजनगर निवासी संतरा (19) अपने पिता पुतान सिंह के साथ गाजियाबाद में रहती थी। गांव निवासी रूपचंद्र मौर्य के साथ वह छह माह पहले गाजियाबाद से चली गई थी और प्रेम विवाह कर लिया था। 

पिछले लगभग दस दिन से रूपचंद्र और संतरा गांव में आकर ही रहने लगे थे। प्रेम विवाह से संतरा के परिजन काफी नाराज थे। शनिवार दोपहर बाद संतरा गांव में ही चाचा के घर के पास से निकली थी। इसी दौरान उसके चाचा ने धारदार हथियार से गला रेतकर संतरा की हत्या कर दी और खुद ही थाने जाकर घटना की जानकारी दी।

पुलिस मौके पर जांच कर रही है, लेकिन हत्यारोपी के खुद ही थाने पहुंचने की बात पर चुप्पी साधे है। इस घटना के बाद से गांव में सनसनी फैल गई। इस घटना से हर को स्तब्ध रह गया। कई लोगों को यह कहते सुना गया कि प्रेम विवाह किया था, लेकिन संतरा के साथ ऐसा करना गलत है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21005 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 − one =