उत्तर प्रदेश

Sitapur News: खेत की हदबंदी को लेकर दो पक्षों में विवाद, मारी गोली

Sitapur News: खेत की हदबंदी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के बीच दबंग ने फायर कर दिया जिसमें गोली लगने से एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। दबंग का गुस्सा इस पर भी शांत नहीं हुआ। जिसके बाद दबंगों ने उस पर बांके से भी हमला किया। घायल को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र सिधौली में ले जाया गया।

ट्रामा सेंटर रेफर

घायल की हालत गंभीर देख उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस सहित सीओ व अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। यह पूरा मामला रामपुर कला थाना क्षेत्र के सरवा जलालपुर का है।

 सरवा जलालपुर निवासी वीर बहादुर सिंह पुत्र राम प्रकाश सिंह अपने खेतों पर हदबंदी के लिए तार लगा रहा था। इसी दौरान गांव के ही भानु प्रताप पुत्र कौशलेंद्र से उसकी कहासुनी हो गई और कहासुनी इतनी बढ़ गई की भानु प्रताप ने अपने अवैध असलहा से उस पर फायर झोंक दिया। जिससे गोली वीर बहादुर की पीठ में जा लगी। इतना ही नहीं उसके बाद भानु प्रताप ने उसके सर पर बांके से वार कर दिया जिससे उसका सर फट गया।

खेतों में काम कर रहे युवकों के बीच में आ जाने से भानु प्रताप मौके से फरार हो गया। आनन-फानन में रामपुर कला थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल हालत में वीर बहादुर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधौली में भर्ती करवाया। जहां से लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया है।

क्षेत्राधिकारी यादवेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में जमीन को लेकर विवाद हुआ था। इसमें फायरिंग की बात कही जा रही है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21334 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 1 =