उत्तर प्रदेश

Sonbhadra News: पोलवा गांव प्राथमिक विद्यालय के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर

Sonbhadra News:  पोलवा गांव प्राथमिक विद्यालय के पास दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने हुई टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक 27 वर्षीय सोनू पुत्र बिगन राम निवासी खजुरी ने बताया कि वह अपने सहयोगी संजय पुत्र मुग़लचल निवासी खजुरी के साथ मोटरसाइकिल से जोरुखाड़ से अपने गांव जा रहा था।

पोलवा स्कूल के पास सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल से उसकी टक्कर हो गई। दूसरी मोटरसाइकिल पर सुनील गुप्ता (27) पुत्र वितन निवासी दुद्धी महुली से दुद्धी आ रहे थे। हादसे में तीनों घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया है।

ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. विनोद सिंह  ने बताया कि संजय पुत्र मुगलचल निवासी खजुरी और सुनील गुप्ता पुत्र वितन निवासी दुद्धी की हालत गंभीर देखते हुए एक्सरे, सीटी स्कैन व बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया था। बताते हैं कि अभी संजय को जिला अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि उसने दम तोड़ दिया

जबकि सुनील को 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया गया। अस्पताल द्वारा मृतक और घायल युवक की सूचना मेमो के माध्यम से कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पंचनामा की प्रक्रिया में जुटी हुई है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20965 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 5 =