Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: चौ० चरण सिंह जी के जन्म जंयती को सम्पूर्ण राष्ट्र राष्ट्रीय किसान दिवस के रूप मना रहा: विजय शुक्ला

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। प्रपूर्व प्रधानमंत्री व हमारे प्रेरणा स्त्रोत किसानो के मसीहा चौ० चरण सिंह जी की ११९ जंयती के उपलक्ष्य में जिलाध्यक्ष BJP विजय शुक्ला व जिला प्रभारी सतेन्द्र सिसौदिया  की उपस्थिति में आज नगर पालिका प्रांगन में चौधरी साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला द्वारा बताया गया चौ० चरण सिंह जी के जन्म जंयती को सम्पूर्ण राष्ट्र राष्ट्रीय किसान दिवस के रूप मना रहा है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष द्वारा सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी उन्होने बताया चौधरी सहाब का जीवन किसानो के उत्थान के लिए समर्पित रहा है चौधरी सहाबकहा करते थे कोई भी राष्ट्र तभी सम्पन्न हो सकता है

जब उसके ग्रामीण क्षेत्र का उन्नयन किया गया हो तथा ग्रामीण क्षेत्र की क्रय शक्ति अधिक हो और किसानो के मसीहा ने कहा कि देश की तरक्की का रास्ता खेत खलिहान से होकर गुजरता है। जिला प्रभारी सतेन्द्र सिसौदिया जी ने बताया कि चौधरी सहाब का मानना था कि जब तक किसानों की क्रय शक्ति नहीं बढ़ती तब तक औद्योगिक उत्पादों की खपत भी संभव नहीं है जिला प्रभारी द्वारा इस अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार डॉ० संजीव बालियान, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, पूर्व विधायक अशोक कंसल, जिला महामंत्री रोहिल वाल्मीकि, विजय सैनी, जिला उपाध्यक्ष बिजेन्द्र पाल, रोहताश पाल, अमित चौधरी, संजय गर्ग, जिला मंत्री रेणु गर्ग, सचिन सिंघल, सुनील दर्शन, मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा, सह मीडिया प्रभारी विकास अग्रवाल, मण्डल अध्यक्ष राजेश पाराशर, रोहित तायल, विजय वर्मा रक्षित नामदेव, विपुल शर्मा आदि उपस्थित रहे।

 

चौ. चरण िंसह के जिंप अध्यक्ष ने किया नमन10 Min 8 |
मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल सहित अनेक गणमान्य लोगों ने किसानो के मसीहा एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व.चौधरी चरण सिह के जन्मदिन पर जिला पंचायत स्थित चौ.चरण सिह की मुर्ति पर मार्ल्यापण कर श्रृद्धाजलि दी एवं उनके आदर्शो को अपने जीवन मे आत्मसात करने का संकल्प लिया।

कचहरी परिसर स्थित जिला पंचायत पहुंचे जिला पंचायत के अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल ने चौधरी चरण सिह की मुर्ति पर मार्ल्यापण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल ने चौधरी चरण सिह के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। 

आहवान किया कि हम सभी को स्व.चौधरी चरण सिह के आदर्शो को अपने जीवन मे अपनाना चाहिए। माल्यार्पण के पश्चात मिठाई वितरित की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी जितेन्द्र तोमर,स्टैना अक्षय शर्मा, जिला पंचायत अभियन्ता, जे.ई सहित समस्त स्टाफकर्मी मौजूद रहे।

पूर्व सांसद ने दी श्रद्धाजंलि
मुज़फ्फरनगर। किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की जयंती पर सपा नेता पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक और पूर्व विधायक पंकज मलिक ने अपने आवास पर चौधरी साहब को पुष्पांजलि की अर्पित! पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने चौधरी चरण सिंह को नमन करते हुए कहा कि अगर चौधरी चरण सिंह को मोदी और योगी पढ़ लिए होते तो आज देश का नाश ना होता, वो गरीब की बात करते थे, वो देश को बनाते थे, ये देश को बेच रहे हैं।

पूर्व विधायक पंकज मलिक ने चौधरी साहब को नमन करते हुए प्रदेश सरकार द्वारा किसान दिवस मनाने पर कहा कि कुछ दिन पहले यह लोग तीन काले कानून लाए थे, तब उन कानूनों को समझाने का काम कर रहे थे, अब जनता के डर से जब किसानों ने आंदोलन किया, तब वो झुके, जब किसानों ने एहसास कराया।।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty + 9 =