उत्तर प्रदेश

Sonbhadra News: अश्लील डांस का वीडियो वायरल, बीजपुर थाने में तैनात पुलिस के जवान भी शामिल

Sonbhadra News: श्री कृष्ण जन्मोत्सव के दौरान फूहड़ गाने पर नृत्य का वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो बीजपुर थाने का होने का दावा किया जा रहा है। इसमें शामिल दिख रहे लोगों में बीजपुर थाने में तैनात पुलिस के जवान भी बताए जा रहे हैं। चर्चाओं में दावा किया जा रहा है कि रात 12 बजे श्री कृष्ण का जन्म होने के बाद ”जिला टाप लागेलू…” गीत पर जमकर ठुमके लगाए गए।

मंगलवार की शाम इससे जुड़ा वीडियो वायरल होने की बात सामने आई तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वहीं पुलिस अधिकारी जांच के बाद ही इस मसले पर कुछ कह पाने की बात कह रहे हैं।

58 सेकंड के वायरल हुए वीडियो में ”जिला टाप लागेलू, लालीपाप लागेलू..” गाने पर लोग ठुमके लगाते हुए दिख रहे हैं। इसमें जो गाना बज रहा है उसे फूहड़ बताया जा रहा है। लोगों का दावा है कि यह वीडियो बीजपुर थाना परिसर में मनाए जा रहे श्री कृष्ण जन्मोत्सव के समय का है। दावा किया जा रहा है कि रात 12 बजे श्रीकृष्ण का जन्म होने के बाद प्रसाद वितरण का काम किया गया। इसके बाद वहां से जैसे ही गणमान्य लोग रवाना हुए, फूहड़ गाने पर ठुमकने का दौर शुरू हो गया।

भजन के दौर से निकलकर अचानक से रोमांटिक मूड में आए कथित जवानों को भी इसमें शामिल बताया जा रहा है। वहीं वहां मौजूद युवा भी इस दौरान जमकर थिरके। बताया जा रहा है कि थिरकने का यह दौर आधे से एक घंटे तक चलता रहा। मंगलवार की शाम कृष्ण जन्मोत्सव के समय का बताया जा रहा वीडियो वायरल हुआ तो तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − 2 =