Abu Salem (अबु सालेम) पर फर्जी पासपोर्ट के मामले में सीबीआई स्पेशल कोर्ट में बयान दर्ज
Abu Salem (अबु सालेम) पर फर्जी पासपोर्ट के मामले में सीबीआई स्पेशल कोर्ट में बयान दर्ज हुआ है. इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 4 अगस्त की तारीख तय की गई है. सलेम को कड़ी सुरक्षा के बीच नवी मुंबई की तलोजा जेल से स्पेशल सीबीआई कोर्ट में पेश होने के लिए लाया गया था.
Abu Salem (अबु सालेम) को पुलिस ने सीबीआई स्पेशल जज समृध्दि मिश्रा की कोर्ट में पेश किया. फर्जी नाम, पते से पासपोर्ट बनवाने के मामले में अबू सलेम के बयान दर्ज हुए. बयान में अबू सलेम ने खुद को निर्दोष बताया है.
आरोपी का पक्ष जानने के लिए Abu Salem (अबु सालेम) के बयान हुए दर्ज. आरोपी Abu Salem (अबु सालेम) अब्दुल कयूम अंसारी ने 1993 में लखनऊ पासपोर्ट ऑफिस से अपने साथी परवेज आलम और समीरा जुमानी के साथ साजिश रच, जालसाजी से अकील अहमद आजमी के नाम से पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था.

