उत्तर प्रदेश

Lucknow News: किसान मोर्चा का एलान, 27 सितम्बर को होगा सम्पूर्ण भारत बंद, लखनऊ प्रेसक्लब में की प्रेसवार्ता

Lucknow News:  किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने लखनऊ प्रेसक्लब में  प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि 27 सितंबर को संयुक्त किसान मोर्चा ने भारत बंद की घोषणा की है। इस भारतबंद को कामयाब बनाने के लिए 17 सितम्बर को हर ज़िले के हेडक्वॉर्टर पर उस जिले के किसान संगठन के साथ-साथ मज़दूर संगठन, दलित संगठन, महिला संगठन के साथ एक बैठक करेगा।

जिसमें यह तय किया जाएगा कि सम्पूर्ण भारत बंद को कैसे कामयाब किया जाए। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में किसान गन्ना मूल्य, आवारा पशु और मुफ़्त बिजली की माँग को लेकर भी आंदोलनरत रहेगा।

 कृषि कानूनों के विरोध में जारी किसानों के आंदोलन को पूरे देश में फैलाने की कोशिश जारी है। वहीं हरियाणा में कर्नाल में पुलिस लाठीचार्ज के बाद किसानों का गुस्सा चरम पर है।

किसान लाठीचार्ज का आदेश देने वाले एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके चलते यहां इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया था। बता दें, चार दिन पहले हरियाणा के 5 जिलों में इंटरनेट सेवा बंद की गई थी।

उनके नाम इस प्रकार हैं- करनाल, जींद, पानीपत, कैथल और कुरुक्षेत्र। इनमें से चार जिलों में पहले ही इंटरनेट शुरू कर दिया गया था। लेकिन करनाल में आज से चालू किया गया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

One thought on “Lucknow News: किसान मोर्चा का एलान, 27 सितम्बर को होगा सम्पूर्ण भारत बंद, लखनऊ प्रेसक्लब में की प्रेसवार्ता

  • Avatar Of Friedased friedased

    Hello, I believe your blog could possibly be having browser
    compatibility issues. Whenever I look at your website in Safari, it looks
    fine however, if opening in Internet Explorer, it’s got some overlapping issues.
    I just wanted to provide you with a quick heads up!
    Besides that, fantastic blog!

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × two =