उत्तर प्रदेश

गौकशी करने वालों की उच्च स्तरीय जांच कर कड़ी कार्यवाही की जाए-प्रमोद त्यागी

राष्ट्रीय योगी सेना गौ रक्षा प्रकोष्ठ एक महत्वपूर्ण बैठक रामपुर में हुई बैठक में राष्ट्रीय योगी सेना गौ रक्षा प्रकोष्ठ के उत्तर प्रदेश मंत्री अवधेश गंगवार ने कहा जिस प्रकार गोकशी के मामले आए दिन जिले में सामने आ रहे हैं यह बहुत ही निंदनीय घटनाएं हैं

यह घटनाएं माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज जी की छवि धूमिल कर रहे हैं ऐसे मामलों में सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए नहीं तो राष्ट्रीय योगी सेना एक बहुत बड़ा आंदोलन कर करेगी

जिस प्रकार 1 महीने के अंदर रामपुर जिला में कम से कम 200 गोकशी के मामले सामने आए हैं यह बहुत ही शर्म की बात है कि हमारे जिला में गोकशी के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं इन पर अंकुश लगाना बहुत ही जरूरी है 

इन कसाई ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई कराई जाए जिससे यह और ऐसी घटनाओं को अंजाम न दे सके इतनी शक्ति के बाद भी यह कसाई फल-फूल रहे हैं और पूरी तरीका से गौ कसी के मामलों को अंजाम दे रहे हैं. बैठक में अवधेश गंगवार जिला प्रभारी अमित ठाकुर प्रदेश उपाध्यक्ष राजबहादुर जी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश में गौकशी के मामले रूक नहीं रहे हैं। सहारनपुर, मुज़फ्फरनगर, शामली मुरादाबाद, रामपुर में हिंदू समाज के जिम्मेदार व्यक्तियो द्वारा निरन्तर जिला प्रशासन से शिकायत की जा रही हैं

लेकिन प्रशासन कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं कर रहा है जिससे गौकशी करनें वालों के हौसले बढ़ रहे हैं एवं हिंदू कार्यकर्ताओं के मनोबल में कमी आ रही हैं।श्री त्यागी ने प्रशासन से गौकशी करनें वालों के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच कर कड़ी कार्यवाही करनें की मांग की है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × one =