Muzaffarnagar में गोगा महाड़ी मेले को लेकर पुलिस अलर्ट, लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच गांव में फ्लैग मार्च; सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
Muzaffarnagar दूधली की प्रसिद्ध गोगा महाड़ी पर 13 सितंबर से शुरू होने वाले तीन दिवसीय ऐतिहासिक मेले को लेकर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी है। राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से कई लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। सीओ सदर सुनील कुमार ने पुलिस टीम के साथ परिसर और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया, जबकि गांव की गलियों में फ्लैग मार्च कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। मेले के दौरान कानून-व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
Read more...
