वायरल: तेज प्रताप यादव ने अब धारण किया भगवान का रूप
लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व स्वाथ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने अब भगवान शिव का रूप धारण कर आज पटना के एक मंदिर में पूजा अर्चना की। ऐसे ही सरस्वती पूजा के मौके पर भी तेज प्रताप अलग रंग में नजर आए थे।मकर संक्रांति के दिन तेज प्रताप यादव ने भगवान कृष्ण का रूप धारण किया था तो उसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी जलेबियां तलते हुए तस्वीर खूब वायरल हुई थी।
सावन के महीने में भगवान भोले नाथ की भक्ति में डूबे तेज प्रताप अपने पूरे शरीर पर सफेद धोती लपेटे हुए दिख रहे है। साथ ही पूरे शरीर में भस्म भी लगाये हुए हैं। बता दें कि लालू प्रसाद के बड़े बटे तेज प्रताप यादव अपनी राजनीतिक गतिविधियों से ज्यादा अपने लुक को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं।

