Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

शोषण को बढ़ावा देती है हमारी खामोशी:बालिका सुरक्षा पर कार्यक्रम

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा बालक बालिकाओं की सुरक्षा के लिए चलाये जा रहे बालिका सुरक्षा जागरुकता अभियान के अन्तर्गत सम्राट इंटर कॉलेज मिमलाना रोड मुजफ्फरनगर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें स्कूल की छात्राओं को महिला हेल्पलाइन और अन्य सुरक्षा उपायों के सम्बंध में विस्तार से जानकारी देते हुए उनको अपने आसपास भी महिलाओं को इसके लिए जागरुक करने और किसी भी अपराध या परेशानी में खामोश रहने के बजाये उसका मुकाबला करते हुए पुलिस सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया।
मिमलाना रोड स्थित सम्राट इंटर कॉलेज में बालिका सुरक्षा जागरुकता अभियान के अन्तर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगर शिक्षा अधिकारी डा.सविता डबराल व विधालय चेयरमैन डा. सम्राट के साथ स्कूल की 9वीं कक्षा से 12वीं कक्षा तक की छात्राएं और शिक्षिकाएं एवं विद्यालय के 3 किलोमीटर की परिधि में आने वाले समस्त सरकारी,अर्ध सरकारी, एवं मदरसों से 2-2 अध्यापिकाए उपस्थित रहीं। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ अरशद सम्राट ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम में नगर शिक्षा अधिकारी सविता डबराल ने प्रदेश में चलाये जा रहे बालिका सुरक्षा अभियान की छात्राओं को जानकारी देते हुए उनको राज्य सरकार के द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए चलाये जा रहे कार्यक्रमों की आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई।

सविता डबराल के द्वारा छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए किसी भी विपरीत स्थिति में चुप्पी साधकर बैठने के बजाये उसका विरोध करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शासन द्वारा संचालित महिला हेल्प लाइन 1090, चाइल्डलाइन 1098, हेल्पलाइन 181 और डायल 100 के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने चुप्पी तोड़ों-खुलकर बोलो, का नारा देते हुए छात्राओं से कहा कि जब भी कोई व्यक्ति आप को परेशान करे या असामाजिक कार्य के लिए तंग करे, उस समय आप महिला हेल्पलाइन 1090 के अलावा डायल 100 या स्थानीय थाने के नंबर पर भी बात कर अपनी शिकायत का दर्ज करा सकती हैं।, इस शिकायत को आपकी सुरक्षा के लिए गोपनीय रखते हुए आरोपी के विरुद्ध( तत्काल कार्यवाही की जायेगी। इसके साथ ही आपको तुरंत सहायता उपलब्ध होगी। पुलिस आप के सहयोग के साथ ही समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि घर से विद्यालय आते-जाते समय अगर असामाजिक तत्व आपके साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या बाधा उत्पन्न करता है, आपको असुरक्षा का भाव घेरता है तो आप इन हेल्पलाइन का सहारा ले सकती हैं, इसमें किसी भी प्रकार का संकोच नहीं किया जाना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं से सुरक्षा सम्बंधी प्रश्नोत्तर भी किये गये, इसमें छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और नगर शिक्षा अधिकारी व विधालय चेयरमैन डा. सम्राट ने सवालों का दृढ़ता के साथ जवाब दिये।
हयूमेनिटी वेलफेयर सोसायटी के सचिव मौ. साहवेज ने सुमंगला योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न प्रकार के योजनाएं जो महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए योग्य है। उन्हीं में से एक योजना सुमंगला योजना है जिसमें घर में दो बेटियों को लाभ प्राप्त किया जा सकता है। जिसके फार्म सरकार द्वारा जगह जगह उपलब्ध कराए गए हैं। इसके फार्म विद्यालय सम्राट इंटर कॉलेज व हयूमेनिटी वेलफेयर सोसायटी आँफिस से भी प्राप्त किए जा सकते हैं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. अरशद सम्राट ने कहा कि बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान शासन प्रशासन की अच्छी पहल है। इसके जरिये छात्राओं का मनोबल बढ़ाने का काम किया जा रहा है, इसके साथ ही उनको काफी महत्वपूर्ण जानकारियां भी मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि आज शहरों में महिलाएं और बालिकाएं अपने अधिकारों को लेकर काफी सजग और सतर्क हैं, लेकिन ग्रामीण अंचलों में आज भी काफी कुछ करने की जरूरत हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस से घबराने की जरूरत नहीं है, हम उनको मित्र मानकर अपने परेशानी में सहायता ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम किसी भी अत्याचार या छेड़छाड़ के प्रति चुप्पी साधकर अपने शोषण को बढ़ावा देने का काम करते हैं।

ऐसे मामलों में चुप रहने के बजाये आवाज उठानी चाहिए। उन्होने ने छात्राओं के साथ ही स्कूल की शिक्षिकाओं से अपने आसपास भी महिला हेल्पलाइन आदि व्यवस्थाओं के बारे में जागरुकता के लिए कार्य करने पर बल दिया और सभी का आभार जताया।सना थानवी ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर बताते हुए कहा कि किसी भी परेशानी का मुकाबला डर कर नहीं डट कर करना चाहिए तभी वह समस्या हल हो सकती है। उन्होंने छात्राओं को रास्ते में होने वाली किसी भी परेशानी के लिए पुलिस की सहायता लेने के बारे में बालिकाओं को जागरूक किया।कार्यक्रम में पहुंचे हयूमैनिटी वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष फैजुर रहमान में कहा कि छात्राओं को घर से लेकर स्कूल तक यदि कोई परेशानी आ रही है तो उसकी जानकारी अपने परिजनों तथा शिक्षकों को अवश्य देनी चाहिए।उस परेशानी को हल करने के लिए पुलिस की सहायता भी लेनी चाहिए।इस दौरान छात्राओं को डायल 100 एप के बारे में भी जानकारी दी।विधालय चेयरमैन डा. सम्राट ने अपने विचारों में स्कूली छात्राओं को कहां की स्कूल में आते या जाते समय या स्कूल के अन्दर कोई किसी भी प्रकार की किसी छात्रा को परेशानी हो तो वो उस परेशानी से हमे अवगत कराएं।जिससे कि हम उस परेशानी को समय रहते ही निपटारा कर सके।कवच ‘‘जुलाई अभियान‘‘ के तहत जनपद के विभिन्न विद्यालयों में बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किये गये जिसमें बालिकाओं को छेड़छाड़, लैंगिक उत्पीड़न के समय आत्मरक्षा सम्बन्धी जानकारी दी। द्वारा बालिकाओं को किसी विपत्ती के समय 181, 1090, 1098 तथा 100 हेल्पलाइन नं0 का प्रयोग करने की जानकारी देते हुए गुड टच, बैड टच, पोक्सो एक्ट, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, जे0जे0 एक्ट तथा बाल श्रम प्रतिषेध अधिनियम के विषय में बताया। तथा बालिकाओं को चुप्पी तोड़ो अब तो बोलो की जानकारी देते हुए आत्मरक्षा तथा एन्टी रोमियों टीम से सम्बन्धी जानकारी दी इसके साथ ही सरकारी योजनाओं के विषय में जानकारी दी गयी।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 6029 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk