मध्य प्रदेश : महिला को जिंदा जलाया
मध्य प्रदेश के सतना में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां के गंजारा गांव में सोमवार को एक महिला को जिंदा जला दिया गया। पुलिस का कहना है कि सोमवार को एक भूमि विवाद को लेकर दो समूहों के बीच झगड़ा हुआ। इसी दौरान इस वीभत्स घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में जमीनी विवाद का एक मामला बीते शुक्रवार को भी सामने आया था। इसमें कथित तौर पर जमीन पर कब्जा करने से रोकने पर कुछ दबंगों ने एक आदिवासी महिला पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया था, जिससे महिला की मौत हो गई। वहीं, दबंगों ने महिला के बुजुर्ग ससुर के साथ भी मारपीट की थी।
