Thailand:दूल्हे ने शादी की रात खुद अपनी दुल्हन समेत ससुराल वालों को मौत के घाट उतार दिया
Thailand के नाखोन रत्चासिमा प्रांत का है, जब दूल्हे ने शादी की रात खुद अपनी दुल्हन समेत ससुराल वालों को मौत के घाट उतार दिया. यह सब मेहमानों की मौजूदगी में किया गया. इस गोलीबारी में 4 लोगों की मौत हुई है, जबकि कुछ लोग घायल हुए हैं.
चंतुरोंग सुकसुक नाम के एक व्यक्ति की शादी शनिवार सुबह 38 वर्षीय कंचना पचंतुएक नामक युवती से हुई थी. शाम को डिनर का आयोजन किया गया था. इस मौके पर सभी मेहमानों के साथ-साथ दूल्हा-दुल्हन के परिवार वाले भी मौजूद थे.
सभी ने शराब पी रखी थी. दूल्हे के साथ दुल्हन की मां और उसकी बहन एक टेबल पर बैठकर शराब पी रहे थे. तभी किसी बात को लेकर दूल्हा-दुल्हन के परिजनों के बीच बहस हो गयी. थोड़ी देर बाद यह बड़े झगड़े में तब्दील हो गई, जिससे नाराज होकर दूल्हा अपनी कार में रखी बंदूक को निकालकर लाता है और ताबड़तोड़ शूट करने लगता है.
इस गोलीबारी में दुल्हन और दुल्हन की मां किंगथोंग क्लाजोहोर (60) और बहन कोर्निडा मनेटर (37) की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं गंभीर रूप से घायल मेहमानों में थोंग नोनखुनथोड (50) और बामरुंग चाटेरात (28) को इलाज के लिए फौरन अस्पताल ले जाया गया. इलाज के दौरान थोंग ने भी दम तोड़ दिया.

