फिल्मी चक्कर

सुपर स्टार Thalapathy Vijay की ‘लियो’ OTT नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज

सेवन स्क्रीन स्टूडियो और द रूट बैनर के तहत एस.एस. ललित कुमार और जगदीश पलानीसामी द्वारा निर्मित, लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित, लियो, 19 अक्टूबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.सुपर स्टार Thalapathy Vijayऔर लोकेश कनगराज की फिल्म अब ओटीटी पर रिलीज होने वाली है. पहले कहा जा रहा था कि मूवी 21 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफिल्क्स पर रिलीज होने वाली है.

लोकेश कंगराज द्वारा निर्देशित फिल्म ‘लियो’ में संजय दत्त, अनुराग कश्यप, प्रिया आनंद, तृषा कृष्णन, मैसस्किन और बेबी एंटनी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म दुनिया भर में 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने के लिए तैयार है.

लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो लियो 21 के बजाए 16 नवंबर को ओटीटी पर रिलीज होगी. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते है. हालांकि मेकर्स की तरफ से ऑफिशियल अनाउंसमेंट अभी तक नहीं हुआ है.लियो में थलापति विजय के अलावा संजय दत्त, तृषा, मैडोना सेबेस्टियन, अर्जुन सरजा, गौतम मेनन, मैथ्यू थॉमस, मैसस्किन और प्रिया आनंद है. पटकथा लोकेश कनगराज के साथ रत्ना कुमार और धीरज वैद्य का एक सहयोगात्मक प्रयास है.

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म दुनिया भर में 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर जाएगी. अगर ऐसा होता है कि लियो रजनीकांत की ‘जेलर’ के बाद 2023 में ये आंकड़ा छूने वाली दूसरी फिल्म होगी.

Thalapathy Vijay की ‘लियो’ कई भाषाओं में रिलीज हुई थी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने रिलीज के 21वें दिन 1.55 करोड़ का बिजनेस किया है औप अबतक 333.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन हो गया है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21221 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 2 =