अपनी सरकार में ही भाजपाईयों की हो रही है जमकर फजीहत, पुलिस ने भाजपा नेता को पीटा, कपड़े फाड़े
मुजफ्फरनगर। किसी भी पार्टी के कार्यकर्ताओं को यह आशा होती हैं कि उनकी पार्टी की सरकार आएगी तो उनकी भी कुछ सुनवाई होगी, लेकिन भाजपाईयों के साथ बिल्कुल उल्टा हो रहा है और अपनी पार्टी की सरकार में ही उनकी फजीहत हो रही है।
आज भी एक भाजपा नेता की जिला अस्पताल में पुलिस ने जमकर पिटाई कर दी और उसके कपड़े फाड डाले। इस मामले को लेकर भाजपाईयों ने शहर कोतवाली में धरना प्रदर्शन करते हुए हंगामा किया। एस एस पी ने चौकी प्रभारी जयप्रकाश भास्कर को लाइन हाजिर कर दिया और सिपाही राहुल त्यागी को निलंबित कर दिया है।
बताया जा रहा हैं कि जिला चिकित्सालय में कुछ पुलिसकर्मियों ने भाजपा जिला मंत्री सुनील दर्शन के साथ की अभद्रता कर कपड़े फाड दिये हैं।
इस घटना की जानकारी मिलते ही नगर कोतवाली में दर्जनों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के नेता कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए, जिसको लेकर कोतवाली परिसर में हड़कंप मच गया।
तुरंत ही धरने की सूचना मिलते ही सीओ मंडी हिमांशु गौरव भी नगर कोतवाली पहुंचे, भाजपा जिला मंत्री सुनील दर्शन ने जानकारी देते हुए बताया कि वह जिला चिकित्सालय में अपने रिश्तेदार को देखने के लिए गए थे, कि अचानक ही उनके स्कूटर में पुलिस की जीप ने टक्कर मार दी
इस बात पर ही पुलिसकर्मियों द्वारा तुरंत ही उनके साथ मारपीट कर अभद्रता की गई और पुलिस द्वारा उन्हें अपनी जीप में भी बैठाने का प्रयास किया गया
नेता @BJP4India श्री सुनील दर्शन के साथ में पुलिस द्वारा पिटाई, दुर्व्यवहार मामले में सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता एवं उनके शुभचिंतक पहुंचे कोतवाली तथा पुलिस प्रशासन के सामने अपना रोष प्रकट किया pic.twitter.com/QmWTbQwNbS
— News & Features Network (@mzn_news) May 27, 2021
जिस पर उनके कपड़े भी पुलिसकर्मियों द्वारा फाड दिए गए। अपना परिचय देने के बावजूद उनके साथ गाली गलौच की, जिसको लेकर वह नगर कोतवाली में धरने पर बैठ गए हैं।
पुलिसकर्मियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए, नहीं तो वह धरने पर बैठे रहेंगे। इस दौरान बडी संख्या में भाजपा नेता भी थाने में पहुंचे और हंगामा खड़ा कर दिया।
इस मामले को गम्भीरता से लेते हुए एस एस पी अभिषेक यादव ने थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत सुनील दर्शन के साथ दुर्व्यवहार करने के कारण आरक्षी राहुल त्यागी को निलंबित व उपनिरीक्षक जयप्रकाश भास्कर को तत्काल प्रभाव से लाईन हाजिर किया गया है तथा इनके विरुद्ध प्रारंभिक जांच के आदेश दिए गए हैं।

