Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: उठी सभासद अनिता बाल्मिकि की सदस्यता समाप्त कराने की मांग

Muzaffarnagar बाल्मिकी क्रान्ति दल ने जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र देकर मांग की है कि वार्ड 3 से निर्वाचित श्रीमति आफरीन उर्फ अनिता बाल्मिकि का निरस्त कराने की मांग की है। अपनी शिकायत बाल्मिकी क्रान्तिदल ने आरोप लगाया है कि अनिता बाल्मिकी गांव रसूलपुर दभेडी की निवासी हैं।

आरोप है कि काफी समय पहले उन्होने मुस्लिम धर्म अपनाकर हसीपुर्रहमान से शादी कर ली थी। हाल ही मे सम्पन्न नगर निकाय चुनाव में इन्होने कथित रूप से कागजों मे हेराफेरी कर अपने को आफरीन ना दर्शा कर अनिता बाल्मिकि दर्शाया एवं चुनाव लड जीत हासिल की।

बाल्मिकि क्र्रांति दल ने इस प्रकरण को लेकर जिला जज न्यायालय मे एक रिट याचिका दायर की है जिसमें 3 जौलाई की तारिख मुकर्रर है। यह रिट याचिका वादी रजनीश की और से दायर की गई है। दूसरी और जिला प्रशासन ने भी इस मामले मे उच्च स्तरीय जांच का आश्वासन दिया है।

बाल्मिकि क्रान्ति दल ने आरोप लगाया कि वार्ड संख्या तीन मक्कीनगर व संबंधित एरिया के मतदाताओं को आफरीन उर्फ अनीता ने भ्रमित किया। बाल्मिकी समाम जइस प्रकरण को लेकर धरने प्रदर्शन एवं घेराव का मन बना रहा है। उपरोक्त प्रकरण मे की गई प्रेसवार्ता में दीपक गंभीर, नरेश भारती,सतीश सहरावत, हर्षवर्धन, ललित मचल, मा.अमनर, गोपाल सुधाकर आदि उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + eighteen =