वैश्विक

देश को असल आजादी PM मोदी के आने के बाद 2014 में मिली: Pragya Thakur

Kangana Ranaut  के ‘भीख में आजादी’ वाले बयान के बाद के बाद उनके सपोर्ट  में  भोपाल से बीजेपी सांसद Pragya Thakur ने कंगना का सपोर्ट करते हुए कहा कि देश को असल आजादी पीएम मोदी के आने के बाद ही मिली है।

बुधवार को मालेगांव बम विस्फोट मामले में एनआईए अदालत में पेश होने के बाद बीजेपी सांसद Pragya Thakur ने ये बातें कहीं। जब उनसे कंगना के बयान पर पत्रकारों ने सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि सही मायने में आजादी 2014 के बाद ही मिली है। प्रज्ञा ठाकुर ने कहा- देखिए ऐसा है सच्चे अर्थों में आजादी किसे कहते हैं… ये तो प्रश्नचिन्ह था। क्योंकि एक स्वतंत्रता मिलती है, जब व्यक्ति विकास करता है, उन्नति करता है और सब तरफ से स्वतंत्र होता है”।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता और पाकिस्तान के बनने के बाद भी हमारे देश में स्वतंत्रता जिस तरीके से होनी चाहिए थी वो नहीं थी। उन्होंने कहा- 2014 में जब मोदी जी आए हैं शासन में, तबसे सच्चे अर्थों में लोगों को लगने लगा है कि भारत स्वतंत्र है”।

कंगना के बयान का सपोर्ट करते हुए Pragya Thakur ने कहा कि उन्होंने सीधे शब्दों में कह दिया, तो बुरा लग गया। भाजपा सांसद ने कहा- “लेकिन जो सच्चे अर्थों में जीवन जीते हैं, जो झेल रहे थे लोग ,कांग्रेस के समय में भ्रष्टाचार तो वो क्या था। आज अगर सच्चे अर्थों में विकास हो रहा है, उन्नति हो रही है, लोग स्वाभिमान से जीना सीख गए हैं। स्वतंत्रता से बोल पा रहे हैं। तो इसमें क्यों बुरा लगना चाहिए”।

Pragya Thakur ने आगे विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा- “”जब स्वतंत्र भारत है, तो बाकी लोगों को बोलने की आजादी नहीं है? वामपंथी बोलते हैं तो उनकी आजादी का मतलब होता है और हिन्दू जब बोलता है तो कोई उसका मतलब नहीं रहता है। राष्ट्रवादी व्यक्ति बोलता है तो उसपर प्रश्नचिन्ह क्यों? ये मेरा भी प्रश्न है। इस तरह की मानसिकता को बदलना पड़ेगा”।

 कंगना ने एक इंटरव्यू में कहा था कि जो आजादी हमें मिली, वह तो भीख थी। असली आजादी तो साल 2014 में मिली है। इसके बाद कंगना के इस बयान पर काफी विवाद भी हुआ था। कई बीजेपी के नेता भी कंगना के इस बयान के विरोध में उतर आए थे। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − five =