Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: कपडा व्यापारी दो भाईयों के बीच विवाद में हुई मारपीट

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। पैसो के लेनदेन के आपसी विवाद मे दो भाईयो के बीच हुई कहासुनी मारपीट मे तब्दील हो गई। दुकानदारो के बीच हुई मारपीट से अच्छा-खासा हंगामा खडा हो गया। मार्किट के दुकानदारो ने पुलिस को मामले की जानकारी दी।

मिली जानकारी के अनुसार शहर के शिव चौक के समीप स्थित न्यू.एस.डी.कालेज मार्किट मे गोपाल की साडीज वालो के यहां आज उस समय अच्छा-खासा हंगामा बन गया कि जब किसी बात को लेकर कपडा व्यापारी दो भाईयों के बीच हुई कहासुनी मारपीट मे तब्दील हो गई। देखते ही देखते मार्किट के सैकडो दुकानदार मौके पर एकत्रित हो गए।

वहीं दूसरी और झगडे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दुकानदार को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। तथा इस मामले मे मिली तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस दुकान स्वामी रामगोपाल तथा उनके भाई से उक्त मामले को लेकर पूछताछ मे जुट गई है।

खतौली। गली मौहल्लो मे सामान बेचने बेचने आए ठग ने सामान का बैग रखने के बहाने महिलाओं के साथ ठगी कर ली। पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन शुरू की।

सूत्रो के अनुसार खतौली कोतवाली क्षेत्र की श्यामपुरी कालोनी मे कालीन बेचने के बहाने आए ठग ने सामान का बैग रखने के बहाने महिलाओं से हजारो की ठगी कर ली। आरोपी इस घटना के बाद मौके से रफूचक्कर हो गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − two =