खेल जगत

IPL 2022 का पहला लाजवाब कैच, Tim Seifert ने हवा में उड़ते हुए लपकी गेंद

IPL में रविवार को दो मैच खेले गए. पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की भिड़ंत हुई. इस मैच में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 177 रन बनाए थे. मुंबई की इस इनिंग के दौरान मैदान पर एक लाजवाब कैच देखने को मिला. यह कैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी Tim Seifert  ने लिया था.

मुंबई की पारी के 16वें ओवर के दौरान यह कैच लपका गया. 16वें ओवर में कुलदीप यादव बॉलिंग कर रहे थे. इस ओवर की 5वीं गेंद पर कीरोन पोलार्ड ने मिडविकेट की दिशा में एक ताकतवर शॉट जमाया.

गेंद जैसे ही बल्ले से टकराकर निकली तो ऐसा लगा मानो यह सीधे बाउंड्री पर जाकर ही रुकेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. 30 गज के घेरे के अंदर खड़े टिम साइफर्ट ने इस गेंद को हवा में उड़ते हुए लपक लिया और पोलार्ड को पवेलियन लौटना पड़ा. पोलार्ड को महज 3 रन बनाकर आउट हुए.

https://twitter.com/CricketSpectac1/status/1508042895269371906?ref_src=twsrc%5Etfw

दिल्ली कैपिटल्स ने 178 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक वक्त महज 72 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे लेकिन छठे विकेट के लिए ललित यादव और शार्दुल ठाकुर के बीच 32 रन की साझेदारी और इसके बाद सातवें विकेट के लिए ललित यादव और अक्षर पटेल के बीच 75 रन की नाबाद साझेदारी ने मुंबई के जबड़े से जीत छीन ली.

दिल्ली ने 18.2 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर मुंबई को 4 विकेट से मात दी. दिल्ली के लिए ललित यादव ने 48, अक्षर पटेल ने 38, पृथ्वी शॉ ने 38 और शार्दुल ठाकुर ने 22 रन बनाए. ‘प्लेयर ऑफ दी मैच’ दिल्ली कैपिटल्स के कुलदीप यादव रहे. उन्होंने 4 ओवर में महज 18 रन देकर 3 विकेट झटके.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + 4 =