Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: युवा टीम ने किया मां भगवती का भव्य जागरण

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  नई मंडी क्षेत्र के मौहल्ला गौशाला रोड पर युवा टीम ने मिलकर रात्रि में मां भगवती का भव्य गुणगान किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर प्रमुख समाजसेवी व हिंदू महासंघ के संरक्षक मनीष चौधरी व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती निधि चौधरी के साथ ही पालिका सभासद विकल्प जैन ने दीप प्रज्वलित कर मां भगवती जागरण का शुभारंभ कराया।

कार्यक्रम आयोजक अंशुल गुप्ता व आशीष सिंघल ने मुख्य अतिथियों मनीष चौधरी, श्रीमती निधि चौधरी व विकल्प जैन का पटका पहनाकर स्वागत किया। युवा टीम के सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने कहा कि आज यह बहुत ही हर्ष का विषय है कि इस तरह का आयोजन हो रहा है

जिसमें मां का दरबार लगाकर पूरे भक्ति भाव माता रानी का गुणगान किया जा रहा है, जो बेहद सराहनीय कार्य है। उन्होंने पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि सनातन संस्कृति व हिंदू धर्म की रक्षा के लिए सभी को आगे आकर अपना कर्तव्य निभाना चाहिए। मनीष चौधरी ने कहा कि सभी को महिला शक्ति का सम्मान करना चाहिए

महिलाओं के सम्मान से ही देश व समाज की तरक्की होगी। पालिका सभासद विकल्प जैन ने कहा कि युवा टीम १२ साल पहले भी चौकी लगाकर माता रानी का गुणगान करते थे, लेकिन फिर रोजगार के चक्कर में दूसरे शहरों में चले गए थे। पिछले २ साल में कोरोना के कारण सभी को वापस अपने घर वापस लौट कर आना पडा और अब सभी युवा वर्क फ्राम होम कर रहे हैं।

एक बार फिर पूरी युवा टीम ने मिलकर माता की चौकी लगाकर रात्रि में मां भगवती का गुणगान करते हुए भक्ति भाव दिखाया है। इस अवसर पर दीपक शर्मा, अंशुल गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, आशीष सिंघल, दीपक शर्मा, अमित रावत, विक्की, टिंकू, कुश कुच्छल, मनीष गुप्ता, अनुष्क गर्ग, अकुल गुप्ता, प्रत्यक्ष मुदगल, हर्ष गुप्ता, दीपक चौहान, यश सिंघल, आकाश अग्रवाल, स्पर्श गुप्ता आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + eight =