Muzaffarnagar News: भाकियू नेता को मिली धमकी, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) किसान नेता व भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को फोन पर धमकी मिली है। जानकारी पर थाना सिविल लाइन पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। किसान नेता के पुत्र चरण सिंह टिकैत ने बताया कि पुलिस को तहरीर दे दी गई। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी।
विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद से किसान नेता चौ. राकेश टिकैत को अज्ञात व्यक्ति फोन पर धमकी दे रहा था। चौ. राकेश टिकैत के पुत्र चरण सिंह टिकैत ने बताया कि इस तरह की काल का उनके पिता कोई संज्ञान नहीं ले रहे थे। बताया कि दो दिन से अज्ञात व्यक्ति ने धमकी दिये जाने के साथ ही फोन पर आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग भी करना शुरू कर दिया।
जिसके उपरांत थाना सिविल लाइन पुलिस को मामले से अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि थाना सिविल लाइन एसएसआइ राकेश शर्मा ने घर पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। बताया कि पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
भाकियू नेता को धमकी मिलने के साथ ही उनके समर्थक, पार्टी पदाध्किारी व कार्यकबर्ता, ग्राम प्रधान, ब्लॉक प्रमुख, बीडीसी, जिला पंचायत सदस्य, रालोद व सपा के नेतागण उनके आवास पर पहुंचे।
इस दौरान किसान चिंतक एवं वरिष्ठ समाजसेवी कमल मित्तल ,रालोद नेता सुधीर भारतीय ,मनोज बालियान , भाकियू जिला अध्यक्ष योगेश शर्मा ,जिला पंचायत सदस्य विकास शर्मा, पवन राठी सहित सैकड़ों लोग भाकियू नेता का कुशलक्षेम जानने के लिए उनके निवास पर पहुंचे।
कई को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से अलग अलग मामलों में कई को गिरफ्तार किया। थाना महिला थाना पर नियुक्त म0उ0नि0 श्रीमती साधना चौधरी द्वारा वदहेज अधिनियम में वारंटी अभियुक्ता कुसुम पत्नी राजेन्द्र गोयल निवासी 1823 भावना चौक देशराज कालोनी पानीपत, हरियाणा को अभियुक्ता के मशकन से गिरफ्तार किया गया।
इसके अलावा थाना चरथावली पर नियुक्त उ0नि0 ओमेन्द्र सिंह द्वारा एन0 आई0 एक्ट में वारण्टी अभियुक्त मासूम पुत्र इस्लाम निवासी कुटेसरा थाना चरथावल को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना चरथावली पर नियुक्त उ0नि0 ओमेन्द्र सिंह द्वारा वारण्टी अभियुक्त मांगेराम पुत्र फूलसिंह निवासी ग्राम चौकडा को गिरफ्तार किया।
वहीं थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 देवा सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त सिमरण जीत सिंह पुत्र निरमल सिंह निवासी अब्बदीपुर थाना खानपुर जनपद हरिद्वार को फलौदा कट से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 पवन कुमार द्वारा अभियुक्त मौ0 रहीस पुत्र मौ0 हसन निवासी इकराम कचरी वाले का मकान श्यामपुरा थाना पुरकाजी जनपद मुजफ्फरनगर को बिजलीघर के पास से गिरफ्तार किया गया।
वहीं रामराज पर नियुक्त व0उ0नि0 वीरनारायण सिंह द्वारा वांछित अभियुक्तगण कपिल पुत्र यशपाल, विकास पुत्र सतवीर निवासीगण हुसैनपुर थाना रामराज जनपद मुजफ्फरनगर को ग्राम हुसैनपुर से से गिरफ्तार किया गया।थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 गजेन्द्र सिंह द्वारा वारंटी अभियुक्त महाराज पुत्र लाला निवासी मौ0 सराफान थाना खतौली को गिरफ्तार किया।
वहीं थाना जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 सुरेन्द्र सिंह द्वारा वांछित अभियुक्तगण जितेन्द्र, सतेन्द्र पुत्रगण रामनिवास निवासी खलवाडा थाना जानसठ जनपद मुजफ्फरनगर को ग्राम खलवाडा, शिव मन्दिर के पास से गिरफ्तार किया गया।

