गुड मण्डी मे धरना तीसरे दिन भी रहा जारी
मुजफ्फरनगर। गुड माफियाओं के कारण एशिया की प्रसिद्ध गुड मण्डी मे गुड की आवक कम होने से गुड के कारोबार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गुड के अवैध कारोबार कारण गुड मंडी तक गुड पहुंच पाने से क्षुब्ध गुड व्यापारियों का अनिश्चितकानीन धरना आज तीसरे दिन भी जारी रहा। गुड व्यापारियों की मांग है कि गुड माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल मे लाई जाए ताकि गुड बाजार मे फिर से पहली सी रौनक लौट सके।
दी गुड खाण्डसारी एंड ग्रेन मर्चेन्टस एसोसिएशसन के तत्वाधान मे गुड के कारोबार के लिए प्रसि( गुड मंडी मे गुड माफियाओं तथा गुड के अवैध कारोबार के कारण गुड की ले बेच बाहर की बाहर हो जाने से प्रचुर मात्रा मे गुड कूकडा नवीन मण्डी स्थल पर नही पहुंच पा रहा है। नतीजनन कभी गुड के सीजन मे हर और गुड,शक्कर व खाण्डसारी से लबरेज गुड मन्डी मे गुड की आवक घट रही है।
जो गुड कारोबारियो को प्रभावित कर रही है। इतना ही नही मंडी मे गुड की कम आवक से सरकार को भी राजस्व की हानि होती है। गुड माफियाओं पर शिकंजा कसे जाने की मांग को लेकर तथा गुड की अवैध खरीदारी के विरोध मे आज तीसरे दिन भी गुड व्यापारी हडताल पर रहे।
दी गुड खाण्डसारी एंड ग्रेन मर्चेन्टस एसो. के अध्यक्ष संजय मित्तल का कहना है कि व्यापारी तथा व्यापार हित ही नही बल्कि सरकार हित मे भी गुड सीधे मंडी मे ही आना चाहिए। उन्होने कहा कि स्थानीय प्रशासन को इस समस्या के प्रति गम्भीरता से ध्यान देना चाहिए। ताकि मुख्यमंत्री की एक जनपद एक उत्पाद योजना की सार्थकता सि( हो सके। जिला परिषद मार्किट के दवा व्यापारियो ने धरना स्थल पर पहुंच कर धरने को अपना समर्थन दिया।
धरना स्थल पर अध्यक्ष संजय मित्तल, महामंत्री श्याम सिह सैनी, अचिन्त मित्तल, प्रदीप मित्तल, महामंत्री श्याम सिह सैनी, हरिशंकर मूधडा,कृष्णचंद मूंधडा, वरिष्ठ नेता अरूण खण्डेलवाल, सुरेन्द्र बंसल, संजय मिश्रा, भूषण लाल, अमरीश सिंघल, श्याम सुन्दर बेडिया,अचिन्त मित्तल, राजेश गोयल, दिनेश चौधरी, चौ.जगबीर सिह, रमेश सिंघल, नरेश गोयल, कपिल कुमार, नितिन सिंघल, धर्मेन्द्र मलिक, मनीष चौधरी सहित अनेक व्यापारी नेता व गुड कारोबारी सम्मलित रहे।
