उत्तर प्रदेश

रंगरलियां: मेरठ में होटल से आ रही आवाजों ने पडौसियों को कर दिया बेचैन, नजारा देख पुलिस भी शरमाई, ऐसे हाल में मिले लडके-लडकियां, देखें तस्वीरें

मेरठ। मेरठ जनपद के मोदीपुरम में रुड़की रोड स्थित एक होटल में बुधवार को पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने छापा मारकर 17 लड़के-लड़कियों को पकड़ा है।

नए साल की पार्टी की आड़ में प्रेमी जोड़े रंगरलियां मना रहे थे। पुलिस ने जोड़ों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा है। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ कीरुड़की रोड स्थित शांति निकेतन कॉलोनी के अंदर होटल जीनझर है।

नववर्ष की पूर्व संध्या पर होटल को सजाया गया था। कॉलोनी के लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि पार्टी की आड़ में होटल में गलत काम हो रहा है। पुलिस ने छापा मारकर कमरों की तलाशी ली तो यहां कई प्रेमी जोड़े आपत्तिजनक स्थिति में मिले।

पुलिस ने दस लड़के व सात लड़कियों को हिरासत में लिया है। होटल के कमरों से शराब की बोतल व आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया। कुछ युवक शराब के नशे में मिले।जानकारी होने पर कॉलोनी के लोगों ने हंगामा कर होटल मालिक पर कार्रवाई की मांग की।

होटल रुड़की रोड स्थित एक बेकरी संचालक का बताया जा रहा है। पुलिस संचालक से पूछताछ में जुटी है। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि पहले भी होटल में लड़के-लड़कियों का आना जाना था।

कई बार पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।पल्लवपुरम थाना प्रभारी दिग्विजय नाथ शाही ने बताया कि होटल में मिले प्रेमी जोड़े बालिग हैं।

सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सभी के परिजनों को सूचना दी गई है। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 4 =