ग्राम प्रधानो से जुडी समस्याओ को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय प्रधान संगठन ने ग्राम प्रधानो से जुडी समस्याओ के सम्बन्ध मे मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भेजा।
अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष चौ.सतेन्द्र बालियान के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे दर्जनो ग्राम प्रधानो ने जिला प्रशासन को सौपे गए ज्ञापन मे अवगत कराया कि ग्राम प्रधानो का कार्यकाल 25 दिसंबर 2020 को समाप्त हो गया था
जिसमे स्कूलों का कायाकल्प व सामूदायिक शौचालय निर्माण व ग्राम सचिवाल व अन्य निर्माण कार्य जो वर्तमान में जिनका निर्माण चल रहा था। और पूरा नही हुआ था
जिनका फर्मो से उधर सामान उठा लिया था। उन फर्म का पैसा रूक गया था। परन्तु इस बीच ही उनसे अधिकार छीन लिया गया। ग्राम प्रधान संगठन ने उस धनराशि का भुगतान अविलम्ब होना चाहिए
जो कार्य अधूरे हैं वे जनहित मे पूरा कराया जाए। ज्ञापन मे मांग की गई कि प्रदेश के सभी गांव मे मूलनिवास व जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ग्राम वासियो को खण्ड विकास अधिकारी के यहां चक्कर काटने पड रहे हैं।
जनहित मे निवर्तमान ग्राम प्रधानो को ही मूल व जाति प्रमाण पत्र प्रमाणित करने का अधिकार दिलाए जाने की मांग की है।
ज्ञापन सौपने वालो मे चौ.सतेन्द्र बालियान, पदीप मिश्रा, बिजेन्द्र सिह, प्रदीप कुमार, हाजी अब्दुल प्रधान, विजय प्रधान, आफताब, विनोद कुमार,देवेन्द्र प्रधान,बालेश कुमार आदि अनेक ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
