उत्तर प्रदेश

“The Kerala Story फिल्म देखने वालों का चंदन तिलक लगाकर स्वागत करेगी योगी यूथ ब्रिगेड

योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अजय तोमर ने शुक्रवार को एक वीडियो जारी कर “The Kerala Story” फिल्म का समर्थन किया और हिंदुओं से परिवार सहित फिल्म को देखने की अपील की. जारी वीडियो में प्रदेश अध्यक्ष अजय तोमर ने देशभर सहित आगरा के सभी सिनेमा हॉल संचालकों से फिल्म को प्रसारित करने की अपील की है. 

आगरा के सभी सिनेमा हॉल पर योगी यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ता तैनात होंगे और फिल्म देखने वाले दर्शकों का चंदन तिलक लगाकर भगवा पटका ओढा़कर उनका स्वागत अभिनंदन करेंगे.

अजय तोमर ने कहा कि कुछ लोगों का इस्लामिक राष्ट्र का सपना कभी साकार नहीं होगा. भारत हिंदू राष्ट्र की ओर अग्रसर है और शीघ्र भारत हिंदू राष्ट्र घोषित होगा। बता दें कि 27 अप्रैल को “The Kerala Story” फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है और 5 मई को फिल्म रिलीज होने जा रही है, जिसको लेकर अब हिंदूवादी संगठन भी फिल्म का समर्थन करते नजर आ रहे हैं.

The Kerala Story फिल्म में डायरेक्टर विपुल अम्रुतलाल शाह ने केरला कि उन 32000 से अधिक हिंदू लड़कियों के बारे में बताया है, जिन्हें मुस्लिम युवकों द्वारा लव जिहाद का शिकार बनाकर उनका धर्मांतरण कर यौन शोषण किया गया और सीरिया में बेच दिया गया. इन लड़कियों को ISIS में भर्ती कर दिया गया जो कि कभी वापस केरला लोटी ही नहीं.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20671 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × four =