उत्तर प्रदेश

मेरठ में थाना मेडिकल थाना क्षेत्र में दंपति समेत तीन लोंगो ने खाया जहर, महिला की मौत

उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर के थाना मेडिकल थाना क्षेत्र में एक परिवार ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में तीनों को लोकप्रिय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां आज सुबह महिला ने दम तोड़ दिया। घटना की वजह आर्थिक तंगी बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, थाना मेडिकल क्षेत्र के अंसल कॉलोनी में संदीप आनंद (55) परिवार के साथ रहते हैं। उनके परिवार में पत्नी रश्मि (50) के अलावा बेटा ऋषभ (32) भी है। देर रात तीनों ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तीनों को गंभीर हालत में लोकप्रिय अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुबह महिला की हालत बिगड़ी और उसने दम तोड़ दिया।

सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह ने बताया कि घटना में रश्मि ने आज सुबह दम तोड़ दिया है। जबकि उनके पति और बेटे की हालत स्थिर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि संदीप आनंद एक टेंट कारोबारी हैं। परिवार के तीन सदस्यों द्वारा जहर का सेवन किये जाने का वजह अभी तक मालूम नही हो सकी है।

उधर, क्षेत्रीय लोगों की माने तो संदीप आनंद पर काफी कर्ज हो गया था, जिसको लेकर यह परेशान चल रहे थे। बताया जा रहा है परिवार पिछले तीन वर्षों से बुरी तरह आर्थिक तंगहाली का शिकार था। 2018 में परिवार के टेंट हाउस में आग लग गई थी। आय का साधन खत्म हो जाने के बाद से परिवार तरह-तरह की समस्‍याओं से जूझ रहा था। छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने के लिए भी बड़ी दिक्‍कत आ रही थी।रात घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ और तीनों ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।

सीओ सिविल लाइन के अनुसार संदीप आनंद के होश में आने का इंतजर किया जा रहा है। उनके बयान के बाद ही घटना की सही वजह मालूम हो सकेगी। फिलहाल घटना की जांच जारी है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − 12 =