Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

व्यापारी सुरक्षा फोरम के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों की ऑनलाइन बैठक ली

मुजफ्फरनगर। व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष माननीय मनीष गुप्ता कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त द्वारा व्यापारी कल्याण समिति एवं व्यापारी सुरक्षा फोरम के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों की ऑनलाइन बैठक ली गई

जिसमें व्यापारी की समस्याओं के लिए उनके द्वारा सुझाव मांगे गए प्रदेश के सभी व्यापारी गणों द्वाराएसटी, व्यापारी पेंशन, व्यापारी दुर्घटना बीमा, व्यापारियों के हित में जो भी जो कार्य किए जा रहे हैं और व्यापारियों कितना लाभ मिल रहा है

उसकी बैठक की गई जिसमें वाराणसी से हर्षपाल कपूर, प्रयागराज से आदरणीय मुरारी लाल, गोरखपुर से आदरणीय जवाहर कसौधन, लखीमपुर खीरी से आदरणीय महेश पुरी, वाराणसी से आदरणीय राजकुमार शर्मा, नोएडा से अंकुर त्यागी एवं मुजफ्फरनगर से सचिन त्यागी द्वारा माननीय मनीष गुप्ता के समकक्ष व्यापारियों के हित हेतु अनेक सुझाव एवं प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए

माननीय मनीष गुप्ता (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) द्वारा आश्वासन दिया गया कि माननीय मुख्यमंत्री से बात करके व्यापारियों के हित हेतु जो भी अधिकतम प्रयास होगा वह सुविधाएं उत्तर प्रदेश के व्यापारी को दिलाई जाएंगी,और साथ ही समय-समय पर व्यापारियों की बैठक का आयोजन किए जाने पर भी चर्चा हुई

जिस पर सभी व्यापारियों/पदाधिकारीयो ने माननीय मुख्यमंत्री को जय श्री राम का उद्घोष लगाकर साधुवाद एवं धन्यवाद दिया। और व्यापारी कल्याण बोर्ड द्वारा स्थापना दिवस और भाजपा के चार साल में किए गए कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 2 =