Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पुलिस द्वारा विशेष अभियान: फरकपुर के जंगल से शराब की भट्टी पकडी, दो गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। त्रिस्तरीय चुनाव के मददेनजर एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशन मे पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। चुनावो को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराये जाने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा विभिन्न व्यवस्थाए सुनिश्चित की जा रही हैं।

एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशन मे अवैश शराब तस्करो के खिलाफ जनपदभर मे मुहिम चल रही है। पिछले करीब एक सप्ताह मे पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रो के विभिन्न स्थानो पर छापामारी कर अवैध शराब के तस्करों के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की।

एसएसपी के निर्देशो के चलते थाना पुरकाजी पुलिस ने क्षेत्र के गांव फरकपुर के जंगल से अवैध शराब बनाते समय दो अभियुक्तो को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस द्वारा की गई पूछताछ मे पकडे गए आरोपियो ने अपना नाम गुरूपाल पुत्र मुख्तियार निवासी ग्राम हस्तमौली थाना खानपुर जनपद हरिद्वार, कैलाश पुत्र रतनलाल निवासी ग्राम खेडकी थाना पुरकाजी बताया।

पुलिस ने पकडे गए आरोपियो के कब्जे से 40 लीटर कच्ची शराब, 20 लीटर अपमिश्रित शराब,02 किलोग्राम यूरिया, 250 लीटर लहन जो कि मौके पर नष्ट किया गया। पुलिस टीम ने इस दौरान अवैध शराब बनाने के उपकरण-01 गैस भटटी,01 पतीला, 01 भगोना, .1 पाईप,.1 बाल्टी आदि बरामद की।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 + four =