मुजफ्फरनगर में हिन्दू संगठन के 21 जिलाध्यक्षों ने महिला ब्यूटी पार्लरों के खिलाफ खोला मौर्चा, एडीएम को सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जनपद में महिला ब्यूटी पार्लरों के खिलाफ शुक्रवार को हिंदू संगठनों के 21 जिलाध्यक्षों ने मौर्चा खोल दिया तथा एडीएम मुजफ्फरनगर को ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग की है। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं का कहना है कि महिला ब्यूटी पार्लर पर कुछ लड़के काम करते हैंजो कि गलत है
महिला ब्यूटी पार्लर पर केवल महिला ही काम करें लड़को का महिला ब्यूटी पार्लर पर काम करना उचित नहीं है।शिवसेना के जिलाध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी भी ब्यूटी पार्लर पर लड़के काम करते मिले तो उनको जलील करते हुए इसकी सुचना पुलिस को दी जाएगी यदि पुलिस नहीं आती तो हिंदू संगठन खुद कार्रवाई करने पर मजबूर होंगे
इतना ही नहीं इन असामाजिक तत्वों का खुद ही बढ़िया इलाज करेंगे जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। उन्होंने कहा कि आज हिंदू संगठनों का प्रतिनिधिमंडल द्वारा एक ज्ञापन एडीएम को दिया गया जिसमें मांग की गई जिले के सभी ब्यूटी पार्लरों पर प्रशासन द्वारा अंकुश लगाया जाए तथा ब्यूटी पार्लरों पर महिलाओं की सेवा के लिए महिलाएं ही नियुक्त करें
#मुजफ्फरनगर में ब्यूटी पार्लर पर लड़कों की मौजूदगी के विरोध में हिंदू संगठनों ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन।अगर किसी भी ब्यूटी पार्लर पर कोई पुरुष मिलता है तो उसे सबक सिखाएंगे! @EMuzaffarnagar अमित सिंह ने भी कहा कि CO सिटी और सीओ नई मंडी से वार्ता कर कार्यवाही की जाएगी।। pic.twitter.com/K6mwTc5N38
— News & Features Network (@mzn_news) June 11, 2021
ब्यूटी पार्लर पर संचालक या किसी भी प्रकार का नियंत्रण मात्र महिला पक्ष का ही हो, ब्यूटी पार्लर पर निगरानी के लिए एक प्रशासनिक अधिकारी को जिम्मेदारी दी जाए जो टीम बनाकर ईमानदारी से इस कार्य को करवाने व समय-समय पर निगरानी रखें। इसके साथ ही साथ ही किसी समस्या के संज्ञान मेंआने पर संगठन के व्यक्ति से संपर्क करें। विवाह आदि को छोड़कर प्रतिष्ठान खुलने बंद होने के समय को भी निर्धारित किया जाए।
इस दौरान शिवसेना जिला प्रमुख बिट्टू सिखेड़ा, शिवसेना मीडिया प्रभारी सोनू कुमार वर्मा, मनीष शर्मा, श्री राम दरबार राधेश्याम शर्मा, विश्व हिंदू परिषद, सुरेंद्र मित्तल अखिल भारत हिंदू महासभा, पवन सिंघल भारत रक्षा मंच एके गर्ग हिंदू स्वाभिमान, संजय गोस्वामी राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन, पंडित बृज बिहारी अत्री चरक पुरोहित, संघ विकास अग्रवाल विहिप बजरंग दल, ओम प्रकाश मिश्रा हिंदू क्रांति दल, सत्येंद्र तोमर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, ओंकार कश्यप हिंदू युवा वाहिनी
विक्की चावला सर्व शक्ति सेना, प्रदीप बालियान भगवा रक्षा वाहिनी, पंडित अमित तिवारी मठ मंदिर विधिवत संघ, आनंद मिश्रा वैदिक युवा ब्राह्मण महासभा, एके गौतम अखिल भारत हिंदू एकता दल, जल सिंह वर्मा शिवसेना, संदीप ठाकुर नगर अध्यक्ष शिवसेना, कपिल कुमार हर हर महादेव भक्त मंडल भारत खोखर, ओंकार सिंह, सूरत सिंह कश्यप, साकेत कश्यप आदि प्रमुख हिंदू संगठन जिनकी संख्या लगभग 21 संगठनों से जिला प्रमुख, नगर प्रमुख आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

