टूलकिट केसः दिशा रवि को अदालत ने तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
टूलकिट मामले में आरोपी बनाई गई पर्यावरण एक्टिविस्ट दिशा रवि की आज पुलिस रिमांड खत्म हो गई जिसके बाद पुलिस ने उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने दिशा को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं दिशा ने आज जमानत याचिका भी दायर की थी जिसकी सुनवाई कल यानी शनिवार को होगी।
Public prosecutor says Disha Ravi has to be confronted with the co-accused that is why police need 3-day judicial custody.
Court reserves its order for 4 pm.
— ANI (@ANI) February 19, 2021
इस दौरान पुलिस ने उनकी याचिका को खारिज करने के साथ ही उन्हें तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने की अपील की। अदालत ने दिशा की जमानत पर सुनवाई कल तक के लिए टाल दी है।
दिशा की पांच दिन की पुलिस रिमांड आज खत्म हो रही थी। दिशा को बंगलुरु से रविवार को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद उन्हें दिल्ली लाया गया था और पुलिस को पांच दिन की रिमांड मिल गई थी।
दिशा पर आरोप है कि उन्होंने किसान आंदोलन को वैश्विक रूप में फैलाने के लिए बने एक गूगल टूलकिट में कई बार एडिटिंग की और फिर पर्यावरण एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग को भेजा। पुलिस के अनुसार इस टूलकिट के माध्यम से किसान आंदोलन के समर्थन में ट्विटर स्टॉर्म लाए जाने की बात थी।

