वैश्विक

लॉकडाउन 4: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया प्रधानमंत्री ऐसे समय पर देश को संबोधित किया जब एक दिन पहले ही उन्होंने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों से बात की थी।

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सभी मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बातचीत में ‘जन से जग’ का नारा देते हुए आर्थिक गतिविधियां शुरू करने पर जोर दिया था। उन्होंने राज्यों से संक्रमण गांवों तक न पहुंचने देने की रणनीति बनाने का आग्रह भी किया।

उन्होंने कहा कि जरूरत संतुलित रणनीति के साथ आगे बढ़ने और चुनौतियों से निपटने का रास्ता तय करने की है। इस दौरान, पांच राज्यों ने लॉकडाउन 17 मई के बाद भी बढ़ाने की मांग की।

जबकि गुजरात ने इसका विरोध किया। राजस्थान व केरल ने लॉकडाउन में अधिक फैसले लेने के लिए राज्यों को और अधिकार देने की वकालत की। Svzpbfhi?Format=Jpg&Amp;Name=Small |

चर्चा के दौरान बिहार, पंजाब, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल व महाराष्ट्र ने लॉकडाउन बढ़ाए जाने का समर्थन किया, तो पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और तेलंगाना ने 12 मई से ट्रेनें चलाने का विरोध किया। राजस्थान ने कहा- रेड, ग्रीन और ऑरेंज जोन तय करने का अधिकार राज्यों को मिले। जबकि केरल ने लॉकडाउन से जुड़े दिशा-निर्देशों में उचित बदलाव करने की आजादी की मांग की।

पीएम मोदी ने कहा:हर तबके के लिए आर्थिक पैकेज में महत्वपूर्ण एलान किया जाएगा। संकट के समय में लोकल ने ही हमारी मांग पूरी की है। हमें लोकल ने ही हमें बचाया है। लोकल हमारी जरूरत ही नहीं जिम्मेदारी है। लोकल को हमें अपना जीवन मंत्र बनाना ही होगा। लोकल से ही कोई प्रोडक्ट ग्लोबल बना है। आज से हर देशवासी को लोकल के लिए वोकल बनना है।

कोरोना संकट के बीच मैं विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा करता हूं।ये पैकेज आत्मनिर्भर भारत अभियान की अहम कड़ी के तौर पर काम करेगा।हाल में सरकार ने कोरोना संकट से जुड़ी जो आर्थिक घोषणाएं की थीं, और आज जिस पैकेज का एलान हो रहा है, उसे जोड़ दें तो ये करीब 20 लाख करोड़ रुपये का है। 

ये पैकेज भारत की जीडीपी का करीब 10 प्रतिशत है।इन सबके जरिए देश के विभिन्न वर्गों को 20 लाख करोड़ रुपये का संबल मिलेगा। 
20 लाख करोड़ का ये पैकेज 2020 में देश की विकास यात्रा को नई गति देगा। आत्मनिर्भर भारत के संकल्प पूरा करने के लिए इस पैकेज में लैंड, लेबर, लिक्विडिटी सभी पर बल दिया है।

हमारे कुटीर, गृह उद्योग, छोटो उद्योगों के लिए हैं जो करोड़ों लोगों की आजीविका का साधन हैं।ये आर्थिक पैकेज देश के उस श्रमिक व किसान के लिए है जो हर स्थिति हर मौसम में देशवासियों के लिए दिन-रात परिश्रम करता है।ये पैकेज उस मध्यम वर्ग के लिए है जो ईमानदारी से टैक्स देता है। 

42 लाख से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं, करीब पौने तीन लाख लोगों की दुखद मृत्यु हुई है।भारत में भी अनेक लोगों ने अपने स्वजन खोए हैं। सभी के प्रति अपनी संवेदना जताता हूं। एक वायरस ने दुनिया को तहस-नहस कर दिया है। 

विश्वभर में करोड़ों जिंदगियां संकट का सामना कर रही है।सारी दुनिया जिंदगी बचाने की जंग में जुटी है, हमने ऐसा संकट न देखा है न सुना है।
मानव जाति के लिए ये सब कुछ कल्पनीय है, अभूतपूर्व है, लेकिन थकना, हारना, टूटना, बिखरना मानव को मंजूर नहीं है। 

21वीं सदी भारत की हो, ये हमारा सपना भी है ये हमारी जिम्मेदारी भी है .ये स्थिति हमें सिखाती है कि इसकी मांग एक ही है- आत्मनिर्भर भारत
कोरोना संकट के बीच मैं विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा करता हूं .लॉकडाउन 4 नए रंगरूप वाला होगा, नए नियमों वाला होगा 

कोरोना लंबे समय तक हमारे जीवन का हिस्सा रहेगा, लेकिन हमारी जिंदगी इसके इर्द गिर्द ही नहीं बनी रह सकती।
हम सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करेंगे, मास्क पहनेंगे और काम भी करेंगे।लॉकडाउन 4 नए रंगरूप वाला होगा, नए नियमों वाला होगा। राज्यों से जो सुझाव मिले हैं उसके मुताबिक ही इसकी जानकारी 18 मई से पहले दी जाएगी।

हम कोरोना से लड़ेंगे भी और आगे भी बढ़ेंगे। कहत हैं जो हमारे वश में है, वही सुख है, आत्मनिर्भरता हमें सुख और संतोष देने के साथ सशक्त भी करेगी। अपने स्वास्थ्य का, परिवार का जरूर ध्यान रखिए। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × two =