‘टोटल धमाल’ पाकिस्तान में रिलीज नहीं होगी
पुलवामा अटैक में 40 जवानों की शहादत के बाद पूरा देश सरकार से बदला लेने की मांग कर रहा है. बॉलीवुड इंडस्ट्री जवानों की मदद के लिए आगे भी आया है. इसी बीच बॉलीवुड स्टार अजय देवगन ने ऐलान किया है कि उनकी फिल्म ‘टोटल धमाल’ पाकिस्तान में रिलीज नहीं होगी. आज अजय देवगन ने सोशल मीडिया के जरिए ये घोषणा की है.आपको बता दें कि इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर, अरशद वारसी और रितेश देशमुख मुख्य भूमिका में हैं.
In light of the current situation the team of Total Dhamaal has decided to not release the film in Pakistan.
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) February 18, 2019
आपको बता दें कि 14 फरवरी को पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने पुलवामा में हमला कर दिया था. इस हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे. जिसके बाद से लोगों में गुस्सा है और देशभर में पाकिस्तान के विरोध में लोग सड़कों पर उतर रहे हैं. सरकार ने बदले के लिए सेना को खुली छूट दी है. साथ ही पाकिस्तान से मोस्ट फेवर्ड नेशन (एमएफएन) का दर्जा छीन लिया था. ‘धमाल’ फ्रेंचाइज की यह तीसरी फिल्म है. इस फिल्म में ईशा गुप्ता और सोनाक्षी सिन्हा भी गेस्ट रोल में नजर आने वाली हैं. फिल्म के लिए दोनों हसीनाएं खास डांस नंबर करती दिखेंगी. इसे इंद्र कुमार ने डायरेक्ट किया है. ये फिल्म सिनेमाघरों में 22 फरवरी को रिलीज होगी.
