Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

शहीदों को याद कर रोए आर्ट ऑफ लिविंग के  श्रद्धालु

मुजफ्फरनगर। नगर के शाकुंतलम आवास विकास कॉलोनी में एक भजन सत्संग आयोजन में भाव विभोर और देश भक्ति के ओतप्रोत सत्संग का आयोजन किया गया जिसमें आर्ट ऑफ लिविंग के भजन सत्संग गायकों ने एक से बढ़कर एक भजन सत्संग के गीत गाए और पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि दी। आर्ट ऑफ लिविंग के इस आयोजन में स्थानीय नागरिकों और आर्ट ऑफ लिविंग से जुड़े हुए लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया सत्संग में पुलवामा में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि भी दी गई।

जानकारी के अनुसार आवास विकास में आर्ट ऑफ लिविंग अभियान से जुड़ी हुई सुश्री सपना के आवास शाकुंतलम आवास विकास पर रविवार रात को शहीदों की याद में आर्ट ऑफ लिविंग के गायकों ने सत्संग का आयोजन किया जिसमें गायकों ने भजन सत्संग के माध्यम से पुलवामा में आतंकी हमले मे शहीद हुए शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके लिए २ मिनट का मौन रखा।

आर्ट ऑफ लिविंग के कोऑर्डिनेटर संजीव जलोतरा ने आर्ट ऑफ लिविंग के समाज हित के कार्यों योग, साधना और देश हित में किए जा रहे समाजसेवा के कार्यों पर प्रकाश डाला जिसमें शाकुंतलम के निवासियों ने काफी रुचि ली इस दौरान शैलेंद्र सिंह राजू त्यागी धीरज बतरा, रोबिन, वीणा गोयल ,ललित शर्मा, संजीव, रामानंद, सपना वन्दना सहित बड़ी संख्या में आर्ट ऑफ लिविंग से जुड़े साधक उपस्थित रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − 4 =