Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

रेलवे का नया भवन बनेगा 8 करोड़ की लागत सेः बालियान

2 16 |मुजफ्फरनगर। रेलवे स्टेशन के नये बनने वाले भवन का पूजा अर्चना के साथ शिलान्यास करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डा. संजीव बालियान ने कहा कि यह भवन किशनगढ राजस्थान के महल का प्रारूप होगा। उन्होंने कहा कि 10 मार्च तक रेलवे का दोहरीकरण के निरीक्षण का कार्य पूर्ण हो जायेगा तथा आम जनता के लिए दोहरीरेलवे लाइन शुरू हो जायेगी। रेलवे स्टेशन परीसर में रेलवे विभाग द्वारा आयेजित कार्यक्रम में उत्तर रेलवे के अपर मंडल प्रबंधक राजीव धनगर ने कहा कि आठ करोड रूपये की लागत से यह भवन एक वर्ष के भीतर पूरा कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि मेरठ से मुजफ्फरनगर तक रेलवे लाइन दोहरीकरण का कार्य लगभग सम्पूर्ण हो चुका है दस मार्च को रेलवे विभाग के उच्चाधिकारी इसका निरीक्षण करेंगे और इसके बाद में डबल लाइन शुरू हो जायेगी। अगली योजना में मुजफ्फरनगर से टपरी तक दोहरीकरण का कार्य कराया जायेगा। सांसद संजीव बालियान ने कहा कि 2014 में मंत्री बनने के बाद उन्होंने तत्कालीन रेलवे मंत्री डा. सदानंद गौडा से मुलाकात कर इस दोहरीकरण के लिए कहा था। प्रक्रिया के बाद दोहरीकरण का बजट पास कराया गया और यह कार्य लगातार चलते हुए 10 मार्च को समाप्त हो जायेगा और इसके तुरंत बाद दोहरी रेलवे लाइन शुरू हो जायेगी। सांसद संजीव बालियान ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की एक जनसभा जो किशनगढ राजस्थान में हुई थी वहां जाने का सौभाग्य मिला था और वहां के रेलवे स्टेशन के देखकर उनके मन में आया था कि मुजफ्फरनगर का जो रेलवे स्टेशन वर्ष 1924 में बना था उसका कायाकल्प कराया जाये इसके लिए उन्होंने रेलवे अधिकारियों से मिलकर प्रयास किया नतीजा आपके सामने है कि आठ करोड की लागत से एक वर्ष के भीतर रेलवे का नया भवन बनकर तैयार हो जायेगा। डा. संजीव बालियान ने अपर मंडल प्रबंधक राजीव धनगर से मांग करते हुए कहा कि नौचंदी में अतिरिक्त कोच लगाया जाये तथा संगम एक्सप्रेस को मुजफ्फरनगर से चलवाया जाये इसके अलावा नई मंडी क्षेत्र में एक टिकट खिड़की बनवायी जाये साथ ही रेलवे शहर और नई मंडी के बीच एक फुट ओवरब्रिज भी बनवाये। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डा. सुधीर सैनी, विधायक उमेश मलिक, विधायक विक्रम सैनी एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विधायक कपिल देव अग्रवाल आदि ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन रेलवे विभाग दिल्ली के इंजीनियर रश्मि सिंह एवं भाजपा जिला महामंत्री हरीश अहलावत ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के उपरांत पूजा अर्चना के साथ शिलापट का लोकार्पण किया गया तत्पश्चात शहीदों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धाजंलि देते हुए राष्ट्रीयगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान भाजपा नेता रामपाल टेलर, प्रमोद मित्तल, श्रीमोहन तायल, अशोक कंसल, मनु मलिक, कुशपुरी, कुंजबिहारी अग्रवाल, शिवराज त्यागी, सभासद विपुल भटनागर, नवनीत कुच्छल, कैप्टन प्रवीन, विशाल गर्ग, विपिन चौहान, उद्योगपति सुभाष चौधरी, बबीता गुप्ता, शारदा सिंघल, महेशो चौधरी, कमलकांत कश्यप एडवोकेट, घनश्याम भगत, डीजीसी सिविल गौरव अग्रवाल, डीजीसी क्रिमनल राजीव शर्मा एडवोकेट, राजेंद्र काटी, सुनील दर्शन, रोहताश पाल, सुनील शर्मा, गीता जैन, नरेंद्र चौधरी, सभासद पिंकी बाल्मीकि, विपिन बालियान, अनिल तोमर, पंकज माहेश्वरी, मीडिया प्रभारी अचिन्त मित्तल, संजय गर्ग, लक्ष्मण िंसंह, सुनीता शर्मा, अचिन्त कंसल, रामकुमार सैनी, एकता गुप्ता, श्रीमती गीता जैन, बिजेंद्र बैनीवाल, धर्मेन्द्र तायल, प्रमोद पाल, अमित चौधरी, रमेश खुराना, कन्हैया लाल किंगर, दीपा कौशिक, सत्येंद्र त्यागी, श्याम सिंह सैनी, प्रवीन खेडा, नरेंद्र चौधरी सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × one =