Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर में दो कारों की जोरदार भिड़ंत, एक की मौत, कई घायल…

मुजफ्फरनगर। भोपा थाना क्षेत्र में आज दोपहर दो कारों के बीच हुई जबरदस्त भिडंत में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कईं अन्य घायल हो गए।

घायलों को भोपा के अस्पताल से जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।जानकारी के मुताबिक बहादराबाद हरिद्वार निवासी दीपक की मुजफ्फरनगर के गांव छछरपुर में 20 दिन पूर्व शादी हुई थी।

गुरुवार सुबह दीपक अपने परिवार की ऋचा, वंदना, दिव्या, मोनिका आदि के साथ कार में सवार होकर छछरपुर जा रहे थे। बताया गया कि कार दीपक चला रहा था।

वहीं, भोपा की ओर से कार में सवार होकर जानसठ के गांव मुझेड़ा निवासी समेद्दीन व आदिल बेलड़ा की ओर जा रहे थे। बेलड़ा व भोपा के बीच दोनों कारों की आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें दोनों कारों में सवार आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को भोपा सीएचसी ले जाया गया

जहां से उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। दुर्घटना में घायलों को एम्बुलेन्स व पुलिस की डायल 112 द्वारा भोपा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया था

जहां से सभी घायलों को जिला अस्घ्पताल रेफर कर दिया गया। जिसमें जानसठ क्षेत्र के मुझेड़ा निवासी समयदीन की रास्ते मे मौत हो गई। बाकी महिला पुरुष समेत कई लोगों का उपचार किया जा है। कुछ और घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 2 =