उत्तर प्रदेश

Update: Uttar Pradesh Police में जल्द होगी कॉन्सटेबल के 26 हजार से अधिक पदों पर भर्ती, टेंडर इनवाइट

Uttar Pradesh Police में जल्द ही कॉन्सटेबल और फायरमैन के पदों पर बंपर भर्ती की सूचना प्रकाशित की जा सकती है. उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड ने इस रिक्रूटमेंट ड्राइव को आयोजित करने के लिए विभिन्न कंपनियों से टेंडर इनवाइट किए हैं.

 जारी आधिकारिक नोटिस में दी जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश पुलिस प्रमोशन बोर्ड कॉन्सटेबल के 26,382 और फायरमैन के 171 पदों पर भर्ती करेगा. इस संबंध में जारी नोटिस देखने के लिए आप यूपी पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं जिसका पता है – uppbpb.gov.in

अभी इन भर्तियों के बाबत नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है लेकिन इन भर्तियों के आयोजन के लिए विभिन्न कंपनियों से टेंडर इनवाइट किए गए हैं. इस संबंध में जारी नोटिस आप यूपीपीआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं. एक बार टेंडर का प्रॉसेस पूरा हो जाने के बाद इस संबंध में भर्तियों का नोटिस रिलीज किया जाएगा.

कंपनियां 27 जनवरी 2022 तक आवेदन कर सकती हैं

नोटिस में दी जानकारी के अनुसार रिक्रूटमेंट प्रॉसेस को आगे बढ़ाने के लिए इच्छुक कंपनियां 27 जनवरी 2022 तक आवेदन कर सकती हैं जिसके बाद टेक्निकल बिड खोली जाएगी. जिस कंपनी का सेलेक्शन ये रिक्रूटमेंट ड्राइव आयोजित करने के लिए होगा वह भर्तियों की घोषणा से लेकर रिजल्ट प्रकाशित होने तक पूरी जिम्मेदारी संभालेगी.

कई चरणों की परीक्षा

यूपी पुलिस में कॉन्सटेबल और फायरमैन के पदों पर चयन कई चरणों की परीक्षा पास करने के बाद होगा. इशमें ओएमआर बेस्ड लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वैरीफिकेसन, फिजिकल एफिशियेंसी टेस्ट और फाइनल मेरिट लिस्ट शामिल है. हर स्टेज पर कैंडिडेट्स शॉर्ट लिस्ट होंगे. नोटिस

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 + 13 =