फिल्मी चक्कर

पराठे खाते दिखे Vicky Kaushal, बरतन मांजते-खाना पकाते Katrina Kaif का वीडियो वायरल

Vicky Kaushal और Katrina Kaif की शादी के अब इस कपल की कुछ बेहद शानदार तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. हाल ही में विक्की और कैटरीना की Wedding को एक महीना पूरा हुआ है. शादी की वन मंथ एनिवर्सरी पर विक्की और कैटरीना  ने एक दूसरे को विश करते हुए खास तस्वीरें पोस्ट की थी.

इसके बाद से ही इस कपल की एक से एक जबरदस्त तस्वीरे और वीडियोज फैंस शेयर कर रहे हैं. इसी कड़ी में कैटरीना कैफ के घर के काम करते वीडियो और विक्की कौशल के मख्कन के साथ परांठे खाते तस्वीरें वायरल हो गए हैं. 

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ  के  लेटेस्ट या शादी के बाद की तस्वीरें और वीडियो नहीं हैं बल्कि पुराने हैं. पिछले साल लॉकडाउन के दौरान Vicky Katrina ने घर के काम करते तमाम तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ इंस्टाग्राम के जरिए शेयर की थीं जिन्हें उनके फैंस अब शेयर कर रहे हैं. 

वीडियो में कैटरीना कैफ  रसोई में बरतन धोती, खाना पकाती और घर में झाड़ू पोछा करती दिखाई दे रही हैं. कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी को एक महीना पूरा हो चुका है. लिहाजा विक्की और कैटरीना ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे को खास अंदाज में विश किया. पिछले महीने दोनों की शादी की खबर खूब छाई रही. ये सीक्रेट वेडिंग राजस्थान के आलीशान महल में हुई जो 700 साल पुराना है. 

इस शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. फर्स्ट मंथ एनिवर्सरी के मौके पर कैटरीना कैफ ने पति विक्की कौशल को रोमांटिक फोटो  शेयर कर एनिवर्सरी विश किया है. दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है.

Akshara Singh के ग्लैमरस अदाओं से उड़ाई फैंस की नींद

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21522 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 2 =