Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

उर्वशी रोतैला ने किया शोरूम का उद्घाटन

1 10 |मुजफ्फरनगर। ग्रान्ड प्लॉजा मॉल में स्पार्कल ज्वैलरी शोरूम (आयुष डायमण्डस) के शुभारम्भ पर आज प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री एवं पूर्व मिस यूनिवर्स उर्वशी रोतैला वहां पहुंची। इससे पूर्व भाजपा विधायक कपिल देव अग्रवाल व अन्य ने दीप प्रज्जवलित किया। भारी भीड़ की मौजूदगी में उर्वशी रोतैला ने शोरूम का फीता काटकर उसका शुभारम्भ किया तथा शोरूम में पहुंचकर आज ज्वैलरी खरीदने वालो को उर्वशी रोतैला ने अपने हाथ से उन्हे एक-एक गिफ्ट प्रदान किया। ज्वैलरी शोरूम के मालिक मधुसूदन अग्रवाल एवं उनके पुत्र पुत्र आयुष अग्रवाल ने बताया कि पौद्दार ग्रुप से सम्बद्ध यह शोरूम उन्होंने खेला है। पौद्दार ग्रुप इससे पूर्व विभिन्न शहरों में अपने खुद के शोरूम खोलता था अब उन्होंने इसकी फ्रेन्चाईजी भी देनी शुरू की है इसी के आधार पर मुजफ्फरनगर के ग्रॉन्ड प्लॉजा मॉल में यह गोल्ड एवं डायमण्ड ज्वैलरी शोरूम खोला गया है। ग्राहकों को गिफ्ट देने के उपरांत अभिनेत्री उर्वशी रोतैला मंच पर पहुंची। इस दौरान भारी भीड़ मौजूद थी।

बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला की झलक पाने को बेकाबू हुई भीड़, पुलिस ने लाठियां भांजकर खदेड़ा
मुजफ्फरनगर। बॉलीवुड अदाकारा उर्वशी रौतेला आजसुबह यूपी के मुजफ्फरनगर पहुंचीं। यहां उनके साथ सेल्फी लेने और फोटो खिंचवानें के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। देखते ही देखते भीड़ ने हंगामा करना शुरू कर दिया। यहां तक कि लोगों पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठियां बरसानी पड़ीं। साल 2015 में हुई मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला दोपहर बारह बजे मुजफ्फरनगर के ग्रैंड प्लाजा में आभूषण के शोरूम का उदघाटन करने पहुंची थी। यहां जैसे ही उन्होंने माइक लेकर लोगों को संबोधित करना शुरू किया। लोगों ने बेतहाशा शोर के साथ तालियां बजानी शुरू कर दीं। उर्वशी ने कहा कि मुजफ्फरनगर शहर के लोग बहुत ही अच्छे हैं और उन्हें यहां आकर बेहद खुशी हुई है। कुछ देर तक आयोजन स्थल पर शांति रही, लेकिन भीड़ काफी बढ़ जाने के कारण माहौल अव्यवस्थित हो गया। लोग अभिनेत्री के साथ फोटो खिंचवानें के लिए मंच की ओर दौड़ पड़े। इस दौरान अभिनेत्री दर्शकों के बीच घिर गईं। हालांकि उनके निजी सुरक्षा गार्डस ने घेरा बनाकर उन्हें प्रशंसकों के बीच से निकाला और आयोजन स्थल से अलग ले गए। उधर भीड़ के हंगामें को देखते हुए पुलिस ने बखेड़ा कर रहे लोगों पर लाठियां भांजी।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight − eight =