Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरेंउत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन ने शहीद जवान प्रशान्त शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि की एक आकस्मिक बैठक कैंप कार्यालय कुंदनपुरा पर आयोजित की गई . बैठक में मुजफ्फरनगर के जवान प्रशान्त शर्मा जो की जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई

प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल एवं नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि हमारे जनपद मुजफ्फरनगर के जवान प्रशान्त शर्मा द्वारा पुलवामा में आतंकवादियों को से लोहा लेते हुए शहीद हुए हैं

मुजफ्फरनगर ही नहीं पूरे देश को उन पर नाज हैं हमारे देश के वीर सैनिक सरहदों पर जाग कर अपनी राते गुजारते हैं तभी हम पूरे देश की जनता चैन की नींद सो पाते हैं

हम संगठन के समस्त पदाधिकारीगण उनकी शहादत को नमन करते हैं.

बैठक में सरदार बलविंदर सिंह,पवन वर्मा,शिव कुमार सिंघल,सेवाराम गर्ग,भीम बालियान, तरुण मित्तल,भूरा कुरैशी,अनिल सिंघल,प्रवीण जैन,सुनील वर्मा,अखिलेश शर्मा,भानु प्रताप,वीरेंद्र अरोरा,मुकेश शर्मा,किशनलाल नारंग, विजय कुच्छल,ज्ञानी गुरबचन सिंह,अभिलष मित्तल सोशल डिस्टेनसिंग रखकर उपस्थित रहे

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21132 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 4 =