Uttarakhand News: शौचालय के पैसे को लेकर कर्मचारी और यात्रियों में चले लाठी डंडे,वीडियो वायरल
Uttarakhand News: हरिद्वार में सोशल मीडिया में 2 पक्षों के बीच झगड़ों की एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है । शौचालय के पैसे को लेकर शौचालय कर्मी और यात्रिया के बीच मतभेद हो गया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर दो पक्षों के बीच झगड़े का वीडियो वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि वीडियो हरिद्वार की पंतदीप पार्किंग है जहां देहरादून से गंगा स्नान को आई यात्रियों और पंतदीप पार्किंग में स्थित शौचालय के कर्मचारियों के बीच पैसों को लेकेर कहासुनी हुई जो मारपीट तक बढ़ गई
#Viral हरिद्वार में सोशल मीडिया में 2 पक्षों के बीच झगड़ों की एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है । शौचालय के पैसे को लेकर शौचालय कर्मी और यात्रिया के बीच मतभेद हो गया । pic.twitter.com/t5fnxK4XvU
— News & Features Network (@mzn_news) September 19, 2021
जिसका वीडियो किसी स्थानीय निवासी द्वारा बना लिया गया जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों पक्ष एक दूसरे पर हमला कर रहे हैं वहीं कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि हरिद्वार के पंचदीप पार्किंग के पास शौचालय में पैसे को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था
जिसके बाद दोनों हर की पौड़ी चौकी पर अपनी शिकायत लेकर आए जिसके बाद पुलिस ने दोनों का समझौता करा दिया था घटना कल शाम 6:00 बजे के करीब की बताई जा रही है

