उत्तर प्रदेश

Baghpat News: हिंदू जागरण मंच का एसपी ऑफिस पर हंगामा, आरोप-मुस्लिम युवक बहला-फुसलाकर फरार

Baghpat News: हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने एसपी ऑफिस पहुँचकर एक ज्ञापन सौपा और नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोपी युवक की गिरफ्तारी की मांग की। आरोप है कि मुस्लिम युवक हिंदू लड़की (girl) को बहला-फुसलाकर ले गया है। वहीं कई दिन बाद बीत जाने के बाद भी पुलिस लड़की  को बरामद नहीं कर पाई है।

 नाराज परिजनों और हिंदू जागरण मंच  के कार्यकर्ताओं ने एसपी ऑफिस पर हंगामा करते हुए ज्ञापन सौंपा है और पुलिस से तत्काल लड़की को बरामद करने तथा आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। आरोप है कि मुस्लिम युवक ने एफबी पर हिंदू नाम से आईडी बनाकर लड़की को अपने जाल में फंसाया और बहला-फुसलाकर लेकर फरार हो गया। जिसकी परिजनों ने थाने में तहरीर देकर शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।

घटना खेकड़ा थाना क्षेत्र के कस्बे की बताई जा रही है। जहां दसवीं क्लास की नाबालिग छात्रा कई दिनों पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि एक मुस्लिम युवक लड़की को बहला-फुसलाकर ले गया है, जिस पर मुकदमा दर्ज हो गया है

लेकिन अभी तक लड़की की बरामदगी नहीं हो पाई। वहीं खेकड़ा थाना पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच चल रही है और जल्द ही लड़की को बरामद कर लिया जाएगा।

पुलिस के लड़की की जल्द बरामदगी की बात पर किसी को यकीन नहीं हो पा रहा है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने अभी तक आरोपी को गिरफ्तार तक नहीं किया है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 − 1 =