Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

आदर्श सर्व सेवा समिति द्वारा टीकाकरण कैंप का आयोजन

मुज़फ्फरनगर। आदर्श सर्व सेवा समिति द्वारा कोविड-१९ टीकाकरण मदरसा इस्लामिया अरबिया तालीमुल इस्लाम केवलपुरी जसवंतपुरी में किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर सरदार बलजीत सिंह डीपीएम एवं तरन्नुम यूनिसेफ डीएमसी द्वारा फीता काटकर मौलवी रिजवान के कोविड का टीका लगाकर शुरुआत की गई।

उक्त कार्यक्रम में आदर्श सर्व सेवा समिति के आरिफ प्रधान अध्यक्ष, मोइनुद्दीन उपाध्यक्ष, डॉक्टर मुजम्मिल जिलाध्यक्ष, सोनू जिला उपाध्यक्ष, शाहवेज मीडिया प्रभारी, शाहनवाज, आसिफ आदि लोग मौजूद रहे।

उक्त क्षेत्र के सभी महिला पुरुषों के द्वारा टीकाकरण की प्रथम एवं द्वितीय डोज दी गई। भारी संख्या में टीकाकरण हेतु लोग उपस्थित रहे। आरिफ प्रधान अध्यक्ष आदर्श सर्व सेवा समिति द्वारा कहा गया कि अपनों की सुरक्षा के लिए टीकाकरण किया जाना अति आवश्यक है, टीकाकरण करवाकर करोना से सुरक्षित रहे यह हम सब की जिम्मेदारी है।।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − twelve =