Muzaffarnagar News- आर्युवेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा लोकप्रियः इंद्र उदयन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) इंडोनेशिया जो एक हिन्दू राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर विख्यात है। वहंा के बाली से आए एक प्रतिनिधि मंडल ने जनपद मंे लोगों से विचार विमर्श किया। इस प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व पदमश्री प्राप्त इंद्र उददयन कर रहे हैं।
आर्य समाज रोड स्थित डा.राकेश अग्रवाल के निवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में इन्द्र उददयन ने पत्रकारोंको बताया कि वे समय-समय पर भारत आए हैं। और महात्मा गंाधी के विचारों से प्रभावित रहे हैं। उन्होंने बताया कि बाली इण्डोनेशिया की संस्कृति भी भारतीय संस्कृति से मेल खाती हुई है। इण्डोनेशिया मे बहुतायत में हिन्दू मन्दिर हैं। नित्यप्रति पूजा अर्चना होती है। उन्होंने ग्रुप स्टडी एक्सचेंज के अर्न्तगत 180 सैन्टर इण्डोनेशिया मे खुलने जा रहैं।
जिनमें गरीब विद्यार्थियों के लिए स्कॉलरशिप की सुविधा भी रहेगी। उन्होंने बताया कि इंडोनेशिया मे नववर्ष समारोह धूमधाम से मनाया जाता है। दो दिनों तक लोग घरो मे रहते हैं और उत्सव मनाते हैं। इस दौरान हवाई यात्रा भी बाधित रहती है।
उन्होेने प्राकृतिक पौधे अप्रंाजिता का उल्लेख करते हुए कहा कि इसका नाम नाम संस्कृत मे विष्णु कान्ता है। इसकी कलम घर मे लगाने से नकारत्मक विचार घर से बाहर रहते हैं। उनके साथ आई तीन महिला कलाकारों ने बालिका फेमस डंास चांग डाउन और मयूरी डंास बेहद खूबसूरती से प्रस्तुत किया। इस डंास मे हाथों और ऑखो का इम्प्रेशन लोगों का मन मोह लेता है। इस अवसर पर डा.राकेश अग्रवाल,डा.नीलम अग्रवाल, अमृतराज, अर्जुन राज,सुरभि अग्रवाल, मिताली अग्र्रवाल सहित आरोग्यधाम परिवार का स्टाफ उपस्थित रहा।

