Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: मैजिक ने मारी टक्कर, तीन भाईयों की हुई मौत

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)अनियंत्रित टाटा मैजिक ने गन्ने का रस निकालने वाली मशीन में टक्कर मारी। हादसे में तीनों भाई भी चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि दिल्ली से श्रद्धालुओं की बस हरिद्वार जा रही थी। छपार टोल से आगे गौशाला के पास बस का टायर में पंचर हो गया था।

दिल्ली-दून हाईवे पर बरला -छपार के बीच अनियंत्रित टाटा मैजिक की चपेट में आने से दिल्ली निवासी अर्जुन (१८), अभिषेक (२०) और रोहित (२५) की मौत हो गई। तीनों गंगा स्नान के लिए हरिद्वार जा रहे थे। बस का टायर पंचर हो जाने के कारण हाईवे किनारे खड़े होकर गन्ने का रस पीने लगे, इस दौरान टाटा मैजिक ने तीनों को कुचल दिया। दिल्ली से श्रद्धालुओं की बस हरिद्वार जा रही थी।

छपार टोल से आगे गौशाला के पास बस का टायर में पंचर हो गया। बस चालक पहिया बदलने लगा, इस दौरान बस में सवार आशा पल्ली रोड हमदर्द चैक दिल्ली निवासी सगे भाई अर्जुन व अभिषेक पुत्र सुनील कोटिया और इनके चाचा संजू कोटिया का बेटा रोहित हाईवे किनारे गन्ने का रस पीने लगे। कुछ देर बाद ही अनियंत्रित टाटा मैजिक ने गन्ने का रस निकालने वाली मशीन में टक्कर मारी।

टक्कर इतनी तीव्र थी कि मशीन और ठिया पलट गये तथा इस हादसे में तीनों भाई भी चपेट में आ गए और टाटा मैजिक भी पलट गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस तीनों घायलों को उपचार के लिए गंभीर अवस्था में पुरकाजी सीएचसी पर ले गई, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान ही तीनों की मौत हो गई।

हादसे के बाद बस सवार दूसरे लोगों में भी गम का माहौल बन गया। बस सवार मृतक युवकों के परिचितों ने उनके परिजनों को सूचित किया। परिजनों में भी कोहराम मच गया था। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया था, परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है। मैजिक चालक फरार हो गया, जबकि वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले रखा है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − two =