फिल्मी चक्कर

वर्साचे बेबी रिलीज़: उर्वशी रौतेला की 15 करोड़ की ड्रेस …….

उर्वशी रौतेला ने हाल ही में अपना इंटरनेशनल गाना वर्साचे बेबी रिलीज़ किया  है. ये अभी तक नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है. अभिनेत्री ने इजिप्टसिआन सुपरस्टार मोहम्मद रमदान के साथ इस गाने में नज़र आई है.

लेकिन आप इस गाने के कुछ राज़ सुन कर हो जाएंगे हैरान, इस गाने में अभिनेत्री की एक एक ड्रेस की कीमत करोड़ रुपए की है, और ये अब तक का सबसे महंगे गाने में शुमार है. ऐसे में उर्वशी ने इस गाने में कुल मिलाकर जितनी ड्रेस पहनी है उन सबकी कीमत 15 करोड़ रुपए है.

वर्साचे बेबी गाने में उर्वशी के लुक की तारीफ हर जगह हो रही है, आपको बता दे कि अभिनेत्री के इस लुक को दोनतीला वर्साचे ने खुद डिजाइन किया है. इस 6 मिनट के वीडियो के अंदर उर्वशी रौतेला के ऑउटफिट को डिज़ाइन करने के लिए लग भग 1 साल का समय लगा है, ताकि बारीकी से ड्रेस और गाने के हर सिन की निखारा जाए. एल्बम के लिए उर्वशी रौतेला  बनाने के लिए करीबन 1 साल का समय लगा है.

उर्वशी रौतेला वर्क फ्रंट पर जिओ स्टूडियोज के आने वाले वेब सीरीज “इंस्पेक्टर अविनाश” में रणदीप हुड्डा के साथ नज़र आएंगी. उर्वशी रौतेला बहुत जल्द अपना तमिल डेब्यू भी करने वाली है पता चला है की ये एक बिग बजट सई-फाई फिल्म होगी जिसमे उर्वशी एक आईआईटीइन और माइक्रोबॉयोलॉजिस्ट के रोले में नज़र आएंगी. अभिनेत्री बाइलिंगुअल थ्रिलर ‘ब्लैक रोज’ और ‘थिरुतु पायले’ के हिंदी रीमेक में भी नज़र आएंगी.

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 5 =